बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

संविधान दिवस पर आयोजित कार्यक्रम में शामिल हुए सीएम नीतीश, कहा 26 नवम्बर का मेरे लिए विशेष महत्व, इसी दिन पहली बार बना मुख्यमंत्री

संविधान दिवस पर आयोजित कार्यक्रम में शामिल हुए सीएम नीतीश, कहा 26 नवम्बर का मेरे लिए विशेष महत्व, इसी दिन पहली बार बना मुख्यमंत्री

PATNA : मुख्यमंत्री नीतीश कुमार आज राजभवन में संविधान दिवस पर आयोजित कार्यक्रम में शामिल हुये। इस अवसर पर कार्यक्रम को राज्यपाल फागू चौहान एवं मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने संबोधित किया। अपने संबोधन में मुख्यमंत्री ने कहा कि 26 नवंबर 1949 को भारतीय संविधान को अपनाया गया था और 26 जनवरी 1950 को इसे लागू किया गया था। 


वर्ष 1930 से ही 26 जनवरी का विशेष महत्व है। आजादी की लड़ाई के लिये उस दिन विशेष काम हुये थे। 26 नवंबर 1949 को संविधान बनकर तैयार हो गया था। लेकिन उस समय की सरकार ने 26 जनवरी को ही इसे लागू करने के बारे में विचार किया और 26 जनवरी 1950 से इसे लागू किया गया। 26 जनवरी को गणतंत्र दिवस मनाया जाता है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि 26 नवंबर का मेरे लिये विशेष महत्व है। पहली बार 26 नवंबर 2005 को हमने मुख्यमंत्री की शपथ ली थी। वर्ष 2011 से 26 नवंबर को मद्य निषेध दिवस के रूप में अपने राज्य में मनाते हैं। 26 नवंबर 2016 से इसे नशामुक्ति दिवस के रूप में मनाया जाता है। कार्यपालिका, विधायिका और न्यायपालिका लोकतंत्र के तीन मुख्य स्तंभ हैं। 

इस अवसर पर बिहार विधानसभा के अध्यक्ष अवध बिहारी चौधरी, जल संसाधन मंत्री संजय कुमार झा, विधि मंत्री शमीम अहमद, पटना उच्च न्यायालय के न्यायमूर्तिगण, मुख्य सचिव आमिर सुबहानी उपस्थित थे।

Suggested News