बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

CM नीतीश का बड़ा ऐलान, लड़कियों के बाद लड़कों को भी इंटर पास होने पर 25 हजार और स्नातक करने पर देंगे 50 हजार रू

CM नीतीश का बड़ा ऐलान, लड़कियों के बाद लड़कों को भी इंटर पास होने पर 25 हजार और स्नातक करने पर देंगे 50 हजार रू

PATNA: बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार आज भी चुनावी सभा को संबोधित कर रहे हैं। सीएम नीतीश की पहली सभा सिवान के दरौंदा में है। चुनावी सभा में नीतीश कुमार ने कहा कि हमने हर क्षेत्र में काम किया है।पति-पत्नी को काम करने का 15 साल तक मौका मिला लेकिन कुछ नहीं किया।

उन्होंने आगे कहा कि पहले जब काम करने का मौका मिला तो कितना बुरा हाल किया,आगे काम करने की जो बात कर रहे उन्हें काम करने का कोई अनुभव ही नहीं है।उन्होंने कहा कि आगे काम करने का मौका मिला तो आगे और भी तेजी से विकास काम करेंगे। सीएम नीतीश ने कहा कि अब सभी लड़कियों को इंटर पास करने पर 25 हजार और बीए पास करने पर 50 हजार रू मिलेंगे।


उन्होंने आगे कहा कि लड़के परेशान न हों पहले लड़कियों के लिए करेंगे आगे लड़कों के लिए भी करेंगे। नौजवानों से कहा कि चिंता मत करना पहले भी लड़कियों के लिए किये फिर लड़कों के लिए लागू किया। इस बार मौका मिला तो पहले लड़कियों को ये सुविधा देंगे फिर लड़कों के लिए ये योजना लागू करेंगे।सीएम नीतीश ने लोगों को भरोसा दिया कि आपके सहयोग से फिर से सरकार बनेगी और बाकी तमाम योजनाओं को लागू करेंगे।

Suggested News