बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

CM नीतीश की उच्चस्तरीय मीटिंगः उड़ीसा समेत अन्य जगहों पर हुए लॉक डाउन का किया जा रहा अध्ययन,शाम तक अंतिम निर्णय लेंगे मुख्यमंत्री

CM नीतीश की उच्चस्तरीय मीटिंगः उड़ीसा समेत अन्य जगहों पर हुए लॉक डाउन का किया जा रहा अध्ययन,शाम तक अंतिम निर्णय लेंगे मुख्यमंत्री

PATNA: बिहार में कोरोना के दो पॉजिटिव मरीज मिले हैं।इसके बाद बिहार में खलबली मच गई है।प्रशासनिक महकमे में हड़कंप सी स्थिति बनी हुई है।सीएम नीतीश कुमार के चैंबर में हाईलेवल मीटिंग का दौर चल रहा है।

सीएम आवास में मुख्यमंत्री ने सभी अधिकारियों के साथ मंथन कर रहे हैं।मुख्यमंत्री अधिकारियों से फीडबैक ले रहे हैं।आगे क्या कुछ किया जा सकता है इस पर विचार किया जा रहा है।जिस तरह से बिहार में अचानक दो कोरोना पॉजिटिव केस मिले हैं ,इसके बाद सरकार बिहार को लॉक डाउन करने पर विचार कर रही है।मुख्यमंत्री ने अधिकारियों से जिन जगहों पर लॉक डाउन का आदेश दिया गया है वहां के संबंध में जानकारी मांगी है।

बताया जाता है कि 4 बजे के बाद वरीय अधिकारी मुख्यमंत्री को ओडिशा समेत अन्य जगहों पर पर जो लॉक डाउन किया गया है उसके बारे में बतायेंगे।इसके बाद मुख्यमंत्री लॉकडाउन के संबंध में अँतिम निर्णय लेंगे।

ओडिशा में 29 मार्च तक लॉक डाउन

राजस्थान, पंजाब के बाद ओडिशा देश का तीसरा राज्य बन गया है, जहां सरकार ने 29 मार्च तक लॉक डाउन की घोषणा कर दी है। यानी इन राज्यों में 29 मार्च तक न तो कोई दूसरे राज्यों से अंदर आ सकेगा और न ही यहां से बाहर जा सकेगा।

Suggested News