बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

CM नीतीश ने 22 तारीख से प्रस्तावित अपनी यात्रा का नाम बदला, जानें अब क्या होगा नाम?

CM नीतीश ने 22 तारीख से प्रस्तावित अपनी यात्रा का नाम बदला, जानें अब क्या होगा नाम?

PATNA : बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार 22 दिसंबर से समाज सुधार यात्रा पर राज्य के अलग अलग जिलों का दौरा करने वाले थे। अब इस प्रस्तावित यात्रा का नाम बदल दिया गया है। इसे अब समाज सुधार अभियान नाम दिया गया है। इस अभियान की शुरुआत मुख्यमंत्री मोतिहारी से करेंगे, जबकि पटना और नालंदा में आकर यात्रा का समापन होगा। समाज सुधार अभियान के दौरान मुख्यमंत्री एक ओर जहां जनसभाएं करेंगे। वहीं अधिकारियों के साथ मद्य निषेध उत्पाद एवं निबंधन विभाग, दहेज प्रथा उन्मूलन, बाल विवाह समेत अन्य विभागों से जुड़ी योजनाओं की समीक्षा भी करेंगे। मंत्रिमंडल सचिवालय ने मुख्यमंत्री की यात्रा के कार्यक्रम जारी कर दिए हैं।

मुख्यमंत्री की यात्रा छह प्रमंडलों के एक-एक जिलों में जबकि तीन प्रमंडल पटना, मुंगेर और तिरहुत के दो-दो जिलों में होगी। प्रमंडल में आने वाले जिले चिह्नित जिले के कार्यक्रमों में भाग लेंगे। यात्रा के दौरान मुख्यमंत्री एक ओर जहां जनसभाएं करेंगे। वहीं जन कल्याण योजनाओं की समीक्षा भी इस दौरान होगी। कार्यक्रमों में जीविका समूह की महिलाएं भी भाग लेंगी और राज्य में पूर्ण शराबबंदी अभियान, दहेज प्रथा उन्मूलन एवं बाल विवाह मुक्ति अभियान से संबंधित सरकार की नीतियों एवं निर्णयों पर अपने विचार रखेंगी।

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार 22 दिसंबर को पूर्वी एवं प. चंपारण, 24 दिसंबर सिवान, सारण, गोपालगंज, 27 दिसंबर को भोजपुर, रोहतास, बक्सर, कैमूर, 29 दिसंबर को मुजफ्फरपुर, सीतामढ़ी, वैशाली, शिवहर, 30 दिसंबर को दरभंगा, मधुबनी व समस्तीपुर, 4 जनवरी को गया, जहानाबाद अरवल, नवादा, औरंगाबाद, 6 जनवरी को मुंगेर, बेगूसराय शेखपुरा, 8 जनवरी को खगडिय़ा, लखीसराय व जमुई, 11 जनवरी को कटिहार, पूर्णिया, अररिया, किशनगंज, 12 जनवरी को सहरसा, मधेपुरा व सुपौल, 13 जनवरी को बांका एवं भागलपुर, 15 जनवरी को नालंदा एवं पटना में अभियान में शामिल होंगे। 

विवेकानंद की रिपोर्ट



Suggested News