बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

बिहार विस में भारी हंगामा और विधायकों की पिटाई के बाद CM नीतीश ने मानी गलती,कहा-एक चूक हुई...

बिहार विस में भारी हंगामा और विधायकों की पिटाई के बाद CM नीतीश ने मानी गलती,कहा-एक चूक हुई...

PATNA: बिहार विधानसभा ने इतिहास रच दिया। विधानसभा के इतिहास में शायद पहला अवसर होगा जब बिहार पुलिस के जवान सदन में इंट्री किये और विधायकों को टांग कर बाहर निकाला। इसके पहले विपक्षी विधायकों की पुलिस वालों ने विस अध्यक्ष के चैंबर के बाहर जमकर पिटाई की। मामला बिहार विशेष सशस्त्र पुलिस बल विधेयक को पास कराने को लेकर था। विपक्षी सदस्य इस बिल को काला कानून बताते हुए विरोध जता रहे थे। वहीं सरकार हर हाल में विधेयक पास कराने पर अडी थी। हुआ वही जो सरकार चाह रही थी। पुलिस के डंडे की बदौलत पुलिस बिल को सदन से पास कराया गया।

पुलिस के डंडे के बल पर पुलिस विधेयक पास

बिहार विधानसभा के हॉल में पटना पुलिस ने इंट्री की और 12 राजद-माले विधायकों को जबरन उठाकर बाहर किया। इसके बाद पूरे हॉल को कब्जे में लिया।तब जाकर सदन की कार्यवाही शुरू हुई। सदन की कार्यवाही शुरू होने और जबरन बिल कराते देख नेता प्रतिपक्ष के नेतृत्व में तमाम विपक्षी सदसस्य सदन से वाकआउट कर गए। इसके बाद बिहार विशेष सशस्त्र पुलिस विधेयक को ध्वनिमत से पास करा दिया। विधेयक पास होने के बाद खुद मुख्यममंत्री सदन में बोलने को खड़े हुए। 

सीएम नीतीश ने मानी गलती 

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने सदन में बोलते कहा कि आज जो घटना घटी वह काफी अफसोसजनक है। जिस तरह से लोगों ने खड़े होकर हंगामा करवाया वो चकित करने वाला है। कुछ लोग जबरन हंगामा करवा रहे थे। हमें काफी आश्चर्य हुआ। इसके बाद नीतीश कुमार ने कहा कि गलती हुई। जब यह विधेयक कैबिनेट से पास हुआ था उसके बाद इस पुलिस विधेयक के बारे में लोगों को बताया जाना चाहिए। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने सदन में यह स्वीकार किया कि गलती हुई। अगर समय रहते प्रेस कांफ्रेंस कर पूरी बात की जानकारी दे दी जाती तो ये स्थिति नहीं आती । हमने तो डीजीपी और गृह विभाग के अपर मुख्य सचिव से इस संबंध में कहा था। सीएम नीतीश ने कहा कि इस विधेयक के बारे में लोग जानें ही नहींऔर हंगामा करने लगे। उन्हें यह समझना चाहिए था,सदन में सवाल जवाब करना चाहिए था। हम उनके हर सवाल का जवाब देते। लेकिन उन लोगों ने बिना जाने-समझे इस तरह की हरकत की। उन्होंने कहा कि कोई न कोई इस विशेष सशस्त्र पुलिस बल विधेयक के बारे में दुष्प्रचार किया। इसी वजह से जो नये विधायक थे बिना पढ़े हंगामा करने लगे। 

बिना पढ़े हंगामा करने लगे-सीएम

विपक्ष पर हमला बोलते हुए सीएम नीतीश ने कहा कि  आप कब पढ़े,क्या पढ़े,क्या अर्थ निकला,किसी ने देखा तक नहीं और हंगामा शुरू कर दिया। 



Suggested News