बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

सीएम नीतीश ने देश और प्रदेशवासियों को दी गणतंत्र दिवस की बधाई, राज्य में की आपसी भाईचारा, शान्ति एवं स‌द्भाव बनाये रखने की अपील

सीएम नीतीश ने देश और प्रदेशवासियों को दी गणतंत्र दिवस की बधाई, राज्य में की आपसी भाईचारा, शान्ति एवं स‌द्भाव बनाये रखने की अपील

PATNA : मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर प्रदेश एवं देशवासियों को बधाई एवं शुभकामनायें दी हैं। उन्होंने इस अवसर पर स्वतंत्रता संग्राम के वीर सपूतों को नमन किया और कहा कि उनकी कुर्बानियों को भुलाया नहीं जा सकता है। 

कहा की भारतीय गणतंत्र के गौरव, एकता एवं अखण्डता को अक्षुण्ण बनाये रखने के लिये अपना सर्वस्व न्योछावर करने वाले सभी वीर सपूतों को भी स्मरण करने का यह दिवस है। यह हमारे लोकतंत्र के जश्न के मनाने और हमारे संविधान में शामिल विचारों एवं मूल्यों को संजोने का अवसर है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि हमारा गणतंत्र लोकतांत्रिक मूल्यों एवं भारतीय संविधान के प्रति अखण्ड निष्ठा और हमारी अनेकता में एकता की अभिव्यक्ति का संकल्प है। हम सबको अपनी आजादी, एकता एवं अखण्डता को अक्षुण्ण रखने का आज संकल्प लेना है। राज्य में आपसी भाईचारा, शान्ति एवं स‌द्भाव बनाये रखना है। शान्ति और स‌द्भाव में ही समृद्धि और प्रगति है।

Suggested News