बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

सीएम नीतीश ने प्रदेशवासियों को दी दीपावली की बधाई, लोगों के जीवन में सुख, शान्ति और समृद्धि की कामना

सीएम नीतीश ने प्रदेशवासियों को दी दीपावली की बधाई, लोगों के जीवन में सुख, शान्ति और समृद्धि की कामना

PATNA :- मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने प्रकाश पर्व दीपावली की प्रदेश और देशवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ दी हैं। अपने शुभकामना संदेश में मुख्यमंत्री ने कहा है कि प्रकाश पर्व दीपावली अंधकार पर प्रकाश, अज्ञान पर ज्ञान और बुराई पर अच्छाई की विजय का प्रतीक है। 

अनेकता में एकता की मिसाल हमारी संस्कृति और भारतीय मनीषा असतो मा सद्गमय, तमसो मा ज्योर्तिगमय, मृत्योर्माऽमृतं गमय के शुभ संकल्प का संदेश देती है। मुख्यमंत्री ने अपने शुभकामना संदेश में कहा है कि दीपों का यह महापर्व प्रदेश में प्रेम और सद्भाव के साथ ही लोगों के जीवन में सुख, शान्ति और समृद्धि लाये।

बता दें की इस वर्ष दिवाली 4 नवंबर गुरुवार को मनाई जाएगी। दिवाली अश्विन (7वें महीने) की कृष्ण पक्ष त्रयोदशी (28वें दिन) से शुरू होती है और कार्तिक (8वें महीने) की शुक्ल पक्ष द्वितीया (दूसरा दिन) को समाप्त होती है। दिवाली पूजा करने का सबसे शुभ समय सूरज के डूबने के बाद का माना जाता है।  इस बार लक्ष्मी पूजा का शुभ मुहूर्त एक घंटे 55 मिनट की अवधि के लिए रहेगा। ये शाम 06 बजकर 09 मिनट से रात 08 बजकर 20 मिनट तक चलेगा।

Suggested News