बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

लोकसभा चुनाव के बाद पहली बार सीएम नीतीश करेंगे कानून व्यवस्था की समीक्षा, कल संवाद में हाईलेवल बैठक

लोकसभा चुनाव के बाद पहली बार सीएम नीतीश करेंगे कानून व्यवस्था की समीक्षा, कल संवाद में हाईलेवल बैठक

PATNA : लोकसभा चुनाव के बाद पहली बार सीएम नीतीश कुमार बिहार के कानून-व्यवस्था की समीक्षा करेंगे। मुख्यमंत्री कल यानि शुक्रवार को संवाद में हाईलेवल बैठक करेंगे।बैठक में मुख्य सचिव, डीजीपी से लेकर पुलिस मुख्यालय के तमाम वरीय अधिकारी मौजूद रहेंगे।

दरअसल सीएम नीतीश लोकसभा चुनाव की वजह से काफी दिनों से कानून-व्यवस्था की समीक्षा नहीं कर सके थे। अब वे अधिकारियों के साथ बैठक कर बिहार की विधि-व्यवस्था पर अधिकारियों से रिपोर्ट लेंगे। हाल के दिनों में बिहार के कई जिलों में कई बड़ी घटनाए सामने आयी हैं। बैठक में वैसे अधिकारियों को फटकार भी लग सकती है।

दरअसल हाल के दिनों में बिहार की बात छोडिए सिर्फ पटना में लूट की कई बड़ी वारदात हुई है।वहीं दूसरे जिलों में भी कई बड़ी घटनाएं सामने आयी हैं।

वहीं बिहार में शराब बैन के बाद भी बड़े पैमाने पर शराब की बिक्री बात सामने आ रही है।शराब बिक्री को लेकर पुलिस महकमा पुरी तरह से सुस्ती बरत रहा है।कल की बैठक में शराब की बिक्री रोकने में असफल रहने वाले अधिकारियों पर नकेल कैसे कसी जाए इस पर भी चर्चा होने की संभावना है।

Suggested News