बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

पटना में चलती ऑटो पर ताड़ का पेड़ गिरने से दो लोगों की मौत पर CM नीतीश ने जताया दुख, मृतक के परिजनों को पांच-पांच लाख रुपये देने के दिये निर्देश

पटना में चलती ऑटो पर ताड़ का पेड़ गिरने से दो लोगों की मौत पर CM नीतीश ने जताया दुख, मृतक के परिजनों को पांच-पांच लाख रुपये देने के दिये निर्देश

पटना. मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने फुलवारीशरीफ में ऑटो पर ताड़ का पेड़ गिरने से दो लोगों की मौत पर गहरी शोक संवेदना व्यक्त की है। मुख्यमंत्री ने शोक संतप्त परिवारों को दुख की इस घड़ी में धैर्य धारण करने की शक्ति प्रदान करने की ईश्वर से प्रार्थना की है। मुख्यमंत्री ने इस हादसे में घायल चार लोगों के समुचित इलाज का भी निर्देश दिया है और उनके शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की है। वहीं मुख्यमंत्री ने हादसे में मृत व्यक्तियों के परिजनों को निर्धारित मानक प्रक्रिया के अनुरूप अविलंब पांच-पांच लाख रूपये अनुग्रह अनुदान देने का निर्देश दिया है।

फुलवारीशरीफ स्थित महावीर कैंसर संस्थान के पास नजदीक सोमवार की दोपहर एक ताड़ का पेड़ ऑटो पर गिर गया। इसमें दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गयी और पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गये। सभी घायलों को स्थानीय अस्पताल में भेजा गया है। मृतकों की पहचान विनोद सिंह और मोहम्मद अलाउद्दीन के रूप में हुई है। वहीं घटना के विरोध में स्थानीय लोगों ने फुलवारी-पटना मार्ग को जाम कर घंटों बवाल काटा। 

बवाल काट रहे लोगों ने आरोप लगाया कि नगर परिषद फुलवारी शरीफ के द्वारा सुशील प्लाजा सिनेमा हॉल के बगल में डंपिंग यार्ड बनाया गया है, जो सरासर गलत है। बताया जाता है कि फुलवारी शरीफ नगर परिषद के जेसीबी गाड़ी सुशील प्लाजा सिनेमा हॉल के ठीक बगल में डंपिंग यार्ड में कचरा उठाओ का काम कर रहे थे। इसी क्रम में अचानक जेसीबी गाड़ी ताड़ के पेड़ से जा टकराई। ताड़ के पेड़ से टकराते ही ताड़ का पेड़ अचानक सड़क से गुजर रही ऑटो पर जा गिरा।


Suggested News