मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव में सीएम नीतीश की हुई जबरदस्त किरकिरी, जदयू उम्मीदवारों के जब्त हुए जमानत

मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव में सीएम नीतीश की हुई जबरदस्त किर

PATNA : मध्य प्रदेश में आज मतों की गणना के बाद इंडिया गठबंधन को करारी हार का सामना करना पड़ा है। हालाँकि इस चुनाव में इंडिया गठबंधन में शामिल दलों के बीच सीटों पर समझौता नहीं हुआ था। यहीं कारण रहा की इस चुनाव में बिहार के सीएम नीतीश कुमार की पार्टी जदयू ने भी अपने उम्मीदवार उतारा था। अब सबके मन में यह सवाल है की जदयू के उम्मीदवारों की चुनाव में क्या स्थिति है? उन्हें कितना वोट मिला है? किस सीट पर उन्हें हार और जीत मिली है? 

मिली जानकारी के मुताबिक पिछोर सीट से जदयू उम्मीदवार चंद्रपाल यादव को 72 वोट मिले है। राजनगर सीट से रामकुंवर रायकवार को 272 वोट मिली है। विजय राघवगढ़ सीट से शिव नारायण सोनी को 61 वोट हासिल हुआ है। थांदला सीट से तोल सिंह भूरिया ने को 2004 वोट आई है। 

पेटलावद सीट से रामेश्वर सिंगला में चुनावी मैदान में थे जिनको 713 वोट हासिल हुआ है। नरियावली (एससी) से सीताराम अहिरवार को जदयू ने अपना कैंडिडेट बनाया था और वो मैदान छोड़कर भाग गए। जबकि नरसिंहपुर जिले के गोटेगांव (एससी) से प्रमोद कुमार मेहरा को लगभग 100 वोट हासिल हुआ है। 

Nsmch
NIHER

इसके साथ ही कटनी जिला के बहोरीबंद से पंकज मौर्या को 109 वोट मिले हैं। वहीँ जबलपुर उत्तर से संजय जैन को 348 वोट आए हैं। इसके आलावा बालाघाट विधानसभा क्षेत्र से विजय कुमार पटेल को मैदान में उतारा गया। इनको जनता से मात्र 48 वोट दिया है।