बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

चन्नी पर भड़के CM नीतीश, कहा - पता नहीं किस तरह के व्यक्ति हैं, जिन्हें कांग्रेस ने मुख्यमंत्री बना दिया

चन्नी पर भड़के CM नीतीश, कहा - पता नहीं किस तरह के व्यक्ति हैं, जिन्हें कांग्रेस ने मुख्यमंत्री बना दिया

NEW DELHI : बिहार यूपी के लोगों के खिलाफ विवादित बयान देकर पंजाब के मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी बुरी तरह से घिर गए हैं। एक दिन पहले जहां प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने चन्नी के बयान के बहाने कांग्रेस को देश तोड़नेवाली पार्टी बताया था, जो देश के विभाजन की कोशिश में लगी है। वहीं अब चन्नी के बयान पर बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने भी कांग्रेस आलाकमान की सोच पर सवाल उठा दिए हैं। दिल्ली पहुंचे सीएम नीतीश कुमार ने चन्नी के बयान को लेकर कहा कि पता नही वह किस प्रकार के आदमी हैं, जिन्हे कांग्रेस ने पंजाब का मुख्यमंत्री बना दिया है।

एक शादी समारोह में शामिल होने पहुंचे नीतीश कुमार यहीं पर नहीं रूके। उन्होंने कहा कि हुत ही गलत बयान है चन्नी का।  बिहार के कितने लोग पंजाब में रहते हैं और कितने लोगों की सेवा करते हैं कोई विदेश जाते हैं तो उनके सब काम को वहां बिहार के लोग देखते है। सीएम ने बिहार के लोगों पर सवाल उठानेवाले चन्नी को आइना दिखाते हुए कहा कि बिहार का महत्व कितना है, यह बताने की जरुरत नहीं है। गुरु गोविंद सिंह महाराज का जन्म कहां हुआ था।  कितनी बड़ी संख्या में पंजाब के लोग हर बार जाते हैं और बिहार में भी लोग वहां पूजा करते हैं। उनके प्रति सम्मान करते हैं।  2017 में  गुरू गोविंद सिंह का 350 वां जन्म उत्सव कितना बड़ा था, यह किसी से छिपा हुआ नहीं है।

अपना नुकसान कर लिया

नीतीश कुमार ने कहा बिहार पर बयान देकर पंजाब के सीएम ने अपना नुकसान कर लिया है। मालूम ही नहीं है पंजाब के लोगों का प्रेम का भाव है। गुरु नानक देव जी महाराज का भी संबंध था राजगीर से। जो पटना साहिब आते हैं वहां भी जाते हैं।  कितना बड़ा महत्व है बिहार का उन्हें पता ही नहीं है इसलिए अपना नुकसान कर लिया।

बिहार सदन का किया दौरा

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने बिहार सदन का निरीक्षण किया। उसके बाद एम्स में अपनी आंख के इलाज के लिए निकल गए।  उन्होंने कहा कि बिहार सदन में सबके रहने का इंतजाम यहां पर हो गया था।  इसके बाद हमने सोचा कि खुद ही यहां पर एक रात रुककर देख लें यहां  सब कुछ ठीक हो गया है हम एक रात रहकर के यहां देखें। दिल्ली दौरे पर हम शादी समारोह में शामिल होने आए हैं। 

Suggested News