बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

सीएम नीतीश गए रांची, बीजेपी के खिलाफ भरेंगे हुंकार!

सीएम नीतीश गए रांची, बीजेपी के खिलाफ भरेंगे हुंकार!

PATNA : मुख्यमंत्री नीतीश कुमार आज रांची गए हैं। सुबह साढ़े 9 बजे वे हवाईजहाज से पटना से रांची के लिए प्रस्थान किये हैं।

जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष नीतीश कुमार रांची में जेडीयू कार्यकर्ता सम्मेलन को संबोधित करेंगे यूं कहें कि आज सीएम नीतीश कुमार रांची में बीजेपी के खिलाफ चुनाव लड़ने का हुंकार भरेंगे।

झारखंड चुनाव की तैयारी की समीक्षा और झारखंड पार्टी के नेताओं को चुनावी टास्क देकर सीएम नीतीश शाम में वापस पटना लौट आएंगे।

बता दें कि झारखंड जेडीयू ने आज सात सितंबर को कार्यकर्ता सम्मेलन आयोजित किया है, जिसमें पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नीतीश कुमार संगठन की मजबूती को लेकर कार्यकर्ताओं को तैयार करेंगे और चुनाव का शंखनाद करेंगे। झारखंड़ जदयू अध्यक्ष सालखन मुर्मू ने कहा है कि सात सितंबर को राष्ट्रीय अध्यक्ष नीतीश कुमार झारखंड विधानसभा चुनाव में पार्टी के अकेले दम पर चुनाव मैदान में उतरने की घोषणा भी करेंगे।

बताया जा रहा है कि झारखंड में जेडीयू बीजेपी के खिलाफ चुनाव लड़ेगी। बीजेपी के साथ जेडीयू का समझौता सिर्फ बिहार तक ही सीमित है। वैसे माना जा रहा है कि झारखंड में बीजेपी के खिलाफ चुनाव लड़ने का असर बिहार में भी देखने को मिल सकता है।बता दें कि झारखंड़ में पार्टी संगठन की मजबूती को लेकर बिहार सरकार के मंत्री और झारखंड प्रभारी रामसेवक सिंह लगातार कैंप कर रहे हैं।

विवेकानंद की रिपोर्ट

Suggested News