बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

सीएम नीतीश को लगा बड़ा झटका, जदयू के इस बड़े नेता ने कांग्रेस का थामा दामन, कहा मुख्यमंत्री के पाला बदलने से हैं शर्मिंदा

सीएम नीतीश को लगा बड़ा झटका, जदयू के इस बड़े नेता ने कांग्रेस का थामा दामन, कहा मुख्यमंत्री के पाला बदलने से हैं शर्मिंदा

BHAGALPUR : भागलपुर लोकसभा क्षेत्र में प्रचार प्रसार में लगातार जनप्रतिनिधि लगे हुए हैं। वहीं दूसरी तरफ जदयू में भूचाल सा आ गया हैं। भागलपुर में बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को जोरदार झटका लगा है। जहाँ  आज  मो० इबरार अंसारी, जदयू अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ प्रदेश उपाध्यक्ष ने जदयू छोड़कर कांग्रेस का दामन थाम लिया है। 

इस मौके पर उन्होंने कहा की मैं तकरीबन वर्ष 2005 से जदयू का सदस्य रहा। लेकिन बिहार के मुख्यमंत्री का बार-बार दल का बदलना पूरे देश में निराशा का माहौल पैदा कर रहा था। जिससे कार्यकर्ताओं में काफी उदासीनता का माहौल पैदा हो रहा था। हमलोग जनता के बीच जाने में काफी शर्म महसूस कर रहे थे।

उन्होंने कहा की अपनी अर्न्तआत्मा की आवाज को सुनते हुए मैं अपने पद एवं जदयू की सदस्यता से इस्तीफा देता हूँ और एक ऐसी पार्टी जो सदैव देश में साम्प्रदायिक सौहार्द एवं भाईचारा का माहौल और देश के विकास के लिए प्रयत्नशील रही है और आशा है कि जब तक रहेगी इसी सिद्धान्तों पर चलेगी। इसे हमलोग भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस पार्टी के नाम से जानते हैं का आज दिनांक 11/04/2024 को सदस्यता ग्रहण करता हूँ। हमारे जितने भी सहयोगी है, सैकड़ों की संख्या में कांग्रेस पार्टी में शामिल हो रहे हैं।

भागलपुर से बालमुकुन्द की रिपोर्ट

Suggested News