बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

सीएम नीतीश ने कर दिया ऐलान, अब जदयू का भाजपा से कभी नहीं होगा समझौता, बतायी वजह

सीएम नीतीश ने कर दिया ऐलान, अब जदयू का भाजपा से कभी नहीं होगा समझौता, बतायी वजह

पटना. जदयू की राष्ट्रीय कार्यकारिणी और राष्ट्रीय परिषद की बैठक समाप्त हो गया है। इससे पहले बैठक में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा है कि अब जीवन में कभी भी भाजपा से समझौता नहीं करेंगे। उन्होंने कहा कि एक साजिश के तहत जदयू को कमजोर करने का फार्मूला तैयार किया गया। उन्होंने कहा कि आरसीपी सिंह को एकनाथ शिंदे बनाए जाने की कोशिश हो रही थी, पर बिहार में यह सफल नहीं हो सका।

जदयू राष्ट्रीय परिषद में मुख्यमंत्री ने बताया कि वह कौन-कौन सी वजहें थीं, जिनकी वजह से जदयू ने एनडीए को छोड़ा। कहा कि एक साजिश के तहत जदयू को कमजोर किया गया। भाजपा ने अपने संगठन प्रभारी रहे राजेंद्र सिंह को विधानसभा चुनाव में लोजपा के टिकट पर लड़ा दिया। ऐसा पहली बार हुआ जब भाजपा ने अपने संगठन प्रभारी को दूसरे दल के टिकट पर मैदान में उतार दिया। चुनाव के बाद जदयू की कम संख्या पर भाजपा के लोग टिप्पणी करते रहे।

वहीं केसी त्यागी ने बैठक के बाद प्रेस कॉन्फ्रेंस की। इसमें उन्होंने कहा कि जदयू मानती है कि बिना कांग्रेस और वामदलों के साथ गठबंधन के भाजपा के खिलाफ मजबूत लड़ाई नहीं हो सकती है। साथ ही साथ उन्होंने यह भी कहा कि तेलंगाना के मुख्यमंत्री केसीआर गैर भाजपा और गैर कांग्रेस गठबंधन चाहते हैं।


Suggested News