बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

सीएम के इफ्तार में शामिल हुए कांग्रेस विधायक, नीतीश ने मांगी राज्य में अमन चैन की दुआ

सीएम के इफ्तार में शामिल हुए कांग्रेस विधायक, नीतीश ने मांगी राज्य में अमन चैन की दुआ

PATNA : बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने मंगलवार को इफ्तार पार्टी का आयोजन किया। इफ्तार में बिहार के राज्यपाल लाल जी टंडन, उपमुख्यमंत्री सुशील मोदी समेत बिहार के कई मंत्री शामिल हुए। सीएम आवास में आयोजित इफ्तार पार्टी में कांग्रेस के विधायक शकील अहमद खान भी शामिल हुए।

शकील अहमद खान ने कहा कि सीएम ने इफ्तार में आमंत्रित किया था इसमें आने में कोई बुराई नहीं है। उन्होंने कहा कि बाकी दलों के विधायकों को भी आना चाहिए। नीतीश कुमार बिहार के मुख्यमंत्री हैं आने में कोई हर्ज नहीं है।

इस अवसर पर बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा कि उन्होंने राज्य और देश के विकास की दुआ मांगी है। उन्होंने कहा कि मुस्लिम भाई पूरे एक महीने उपवास करते हैं। यह कोई साधारण बात नहीं है। ये खास बात है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि समाज में प्रेम और सद्भाव का माहौल को लेकर उन्होंने दुआ मांगी है। सीएम ने इफ्तार में शामिल सभी लोगों को धन्यवाद दिया।

Suggested News