बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

महासप्तमी पर CM नीतीश ने लिया मां दुर्गा का आशीर्वाद, बिहारवासियों को दी शुभकामनाएं

महासप्तमी पर CM नीतीश ने लिया मां दुर्गा का आशीर्वाद, बिहारवासियों को दी शुभकामनाएं

PATNA: महासप्तमी के अवसर पर बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने पटना के विभिन्ना पूजा पंडालों का दौरा कर मां दुर्गा का आशीर्वाद लिया है। महासप्तमी के अवसर पर दुर्गा पूजा समिति खाजपुरा, दुर्गा पूजा समिति शेखपुरा, और डाक बंगला स्थित नवयुवक संघदुर्गा पूजा के पंडाल में जाकर मां दुर्गा का दर्शन किया और पूजा-अर्चना की। उन्होंने राज्य के सुख और शांति की कामना की।

डाक बंगला स्थित पंडाल में पूजा करने के बाद सीएम नीतीश ने बिहार वासियों कोदुर्गा पूजा की शुभकामनाएं दी। उन्होंने कहा कि आपस में प्रेम, भाईचारा एवं सौहार्द का भाव  रखना चाहिए। हम सबों को यह पर्व भाईचारा से मनाना चाहिए। इस अवसर पर सीएम नीतीश के साथ बिहार विधानसभा के अध्यक्ष विजय चौधरी भी उपस्थित थे।


Suggested News