बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

सीएम नीतीश ने मधुबनी में मिथिला अर्बन हाट का किया लोकार्पण, कहा पर्यटन और उद्योग को मिलेगा बढ़ावा

सीएम नीतीश ने मधुबनी में मिथिला अर्बन हाट का किया लोकार्पण, कहा पर्यटन और उद्योग को मिलेगा बढ़ावा

PATNA : मुख्यमंत्री नीतीश कुमार बुधवार को समाधान यात्रा के दौरान मधुबनी पहुंचे। रहिका प्रखंड जगतपुर मिथिला चित्रकला संस्थान मैं अधिकारियों की समीक्षा बैठक करने बाद शाम 5:00 अररिया संग्राम पहुंचे। जहां मिथिला अर्बन हाट का लोकार्पण किया। नीतीश कुमार के आने को लेकर सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद की गई थी। भारी पुलिस बल की तैनाती की गई थी।


उन्होंने मिथिला अर्बन हाट में लगाए गए 50 स्टोलो का बारी-बारी से निरीक्षण किया एवं जल जीवन हरियाली के तहत बड़की पोखर का भी निरीक्षण कर अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिया। उन्होंने मीडिया को संबोधित करते हुए बताया की मिथिला अर्बन हाट जो दिल्ली की तर्ज पर बना है। जिसका लोकार्पण किया गया। स्थानीय लोगों को सुविधा मिलेगी ही टूरिज्म को बढ़ावा मिलेगा। पर्यटकों को आने से उद्योग को बढ़ावा मिलेगा।

उन्होंने कहा की बिहार में जातिगत जनगणना की जा रही है। जनगणना में पहले मकानों की गणना की जा रही है। कितने लोग हमारे बाहर हैं और कितने यहां का पता लग जाएगा। अनुमान है की एक करोड़ से ज्यादा बिहार के लोग बाहर रहते हैं। अलग-अलग राज्यों ने अपने ढंग से किया है। किस परिस्थिति में यहां किया जा रहा है। सब लोग जान रहे हैं। हमारे यहां कितने लोग बाहर रह रहे हैं और कितने यहां हैं। यह पता लगाया जा रहा लग जाएगा। 

उन्होंने कहा की कोरोना के समय में 25 से 30 लाख लोगों को आना पड़ा था। सर्वेक्षण करने के बाद सरकार के द्वारा केंद्र सरकार को रिपोर्ट भेजी जाएगी। जो उचित काम होगा। हम करेंगे। पिछड़े के आरक्षण के सवाल को उन्होंने बताया की आर्थिक स्थिति को देखते हुए की जा रही है। अपर कास्ट में भी 10% आरक्षण है। गरीबी स्थिति को जानने के लिए काम किया जा रहा है। हम लोग हर तरह से काम कर रहे हैं। नीतीश कुमार के साथ जल संसाधन मंत्री संजय कुमार झा, प्रभारी मंत्री लेसी सिंह, संसदीय कार्य मंत्री विजय चौधरी, लोक अभियंत्रण मंत्री ललित यादव, उद्योग मंत्री समीर कुमार महासेठ , मंत्री अशोक चौधरी,  पूर्व मंत्री नीतीश मिश्रा सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित थे।

Suggested News