बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

सीएम नीतीश ने अटल पथ एवं निर्माणाधीन जे०पी० गंगा पथ का किया निरीक्षण, अधिकारियों को दिये कई निर्देश

सीएम नीतीश ने अटल पथ एवं निर्माणाधीन जे०पी० गंगा पथ का किया निरीक्षण, अधिकारियों को दिये कई निर्देश

PATNA : मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने आज अटल पथ एवं निर्माणाधीन जे0पी0 गंगा पथ का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने दीघा से दीदारगंज तक निर्माण कराये जा रहे जे०पी० गंगा पथ के निर्माणाधीन कार्यों की जानकारी ली और कार्य को तेजी से पूर्ण करने का अधिकारियों को निर्देश दिया। मुख्यमंत्री ने अटल पथ फेज- 2 के निर्माण कार्य को भी जल्द पूर्ण करने निर्देश दिया। निरीक्षण के दौरान मुख्यमंत्री को पथ निर्माण विभाग के अपर मुख्य सचिव प्रत्यय अमृत ने जे०पी० गंगा पथ के निर्माण कार्यों एवं पथ के विभिन्न एलाइनमेंट की जानकारी दी। निरीक्षण के दौरान मुख्यमंत्री सभ्यता द्वार, पी०एम०सी०एच० के सामने जे०पी० गंगा पथ पर रूककर वहाँ के लिंक पथ के निर्माण कार्यों की जानकारी ली और निर्माण कार्य बेहतर ढंग से जल्द पूर्ण करने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि जे०पी० गंगा पथ के विभिन्न एलाइनमेंट के माध्यम से अशोक राजपथ से जुड़ने से शहर से भी लोगों का आवागमन आसान होगा।

मुख्यमंत्री ने दीघा के पास रूककर अटल पथ और जे०पी० सेतु से जे०पी० गंगा पथ के कनेक्टिविटी की भी जानकारी ली और इसे बेहतर प्रारूप में निर्माण कार्य पूर्ण करने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि इन पथों का जे०पी० गंगा पथ से जुड़ने से कई रुटों के लोगों के लिए आवागमन और सुगम होगा। पटना से बाहर आने जाने वाले लोगों का भी सम्पर्क और सुलभ हो जायेगा। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि जे०पी० गंगा पथ के अगले फेज के भी कार्य योजना बनायें।


निरीक्षण के दौरान पथ निर्माण मंत्री नितिन नवीन, मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव दीपक कुमार, पथ निर्माण विभाग के अपर मुख्य सचिव प्रत्यय अमृत, मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव डॉ० एस० सिद्धार्थ, मुख्यमंत्री के सचिव अनुपम कुमार, बी०एस०आर०डी०सी०एल० के प्रबंध निदेशक संदीप पुद्गलकट्टी, मुख्यमंत्री के विशेष कार्य पदाधिकारी गोपाल सिंह, जिलाधिकारी चन्द्रशेखर सिंह, वरीय पुलिस अधीक्षक एम०एस० ढिल्लो सहित पथ निर्माण विभाग के अन्य अधिकारीगण मौजूद थे।

Suggested News