बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

सीएम नीतीश ने बाढ़ राहत शिविरों का किया निरीक्षण, सभी पीड़ितों को सहायता राशि शीघ्र उपलब्ध कराने का निर्देश

सीएम नीतीश ने बाढ़ राहत शिविरों का किया निरीक्षण, सभी पीड़ितों को सहायता राशि शीघ्र उपलब्ध कराने का निर्देश

PATNA : बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने रविवार को सीतामढ़ी और दरभंगा के बाढ़ राहत शिविरों और सामुदायिक किचेन का निरीक्षण किया। सीएम नीतीश ने अधिकारियों को सभी बाढ़ पीड़ितों को सहायता राशि शीघ्र उपलब्ध कराने का निर्देश दिया है। सीएम ने एयर ड्रॉप के द्वारा तेजी से सुदूर और दुर्गम स्थानों पर राहत सामग्री उपलब्ध कराने का निर्देश भी दिया।

पटना से हेलीकॉप्टर के जरिए सीएम नीतीश कुमार रुन्नीसैदपुर पहुंचे। इस दौरान टोल प्लाजा रुन्नीसैदपुर में वे बाढ़ पीड़ितों से मुलाकात की और राहत शिविर स्थित सामुदायिक किचेन का निरीक्षण किया। इसके साथ ही अधिकारियों के साथ राहत वितरण कार्यों की समीक्षा की। 

मुख्यमंत्री ने निर्देश दिया कि जहां शिविर में सात सौ से ज्यादा लोग रह रहे हैं, वहां दो किचेन चलाया जाए। उन्होंने आंगनबाड़ी केंद्र का भी निरीक्षण किया और बच्चों से भी बातचीत की। सीएम ने स्वास्थ्य शिविर के निरीक्षण के क्रम में उपलब्ध दवाओं एवं स्वास्थ्य सुविधायों का भी जायजा लिया।

दरभंगा में भी लिया जायजा
 इसके बाद अलीनगर के मिर्जापुर में बाढ़ पीड़ितों से मिलने के लिए मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पहुंचे। सामुदायिक रसोई का जायजा लिया। बाढ़ पीड़ितों को मिलने वाली राहत सामग्री की जानकारी ली। इसके बाद राजद एमएलए अब्दुल बारी सिद्दिकी के गांव रूपसपुर गए। सिदिकी के आवास पर रुकने के बाद कटिहार के लिए रवाना हो गए। सीएम नीतीश ने कटिहार के कदवां प्रखंड में बाढ़ राहत शिविरों का निरीक्षण किया।

Suggested News