बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

CM नीतीश बिहार के विकास के साथ-साथ समाज सुधार का भी अभियान चला रहे, विपक्ष इसमें पॉजिटिव योगदान दे-JDU

CM नीतीश बिहार के विकास के साथ-साथ समाज सुधार का भी अभियान चला रहे, विपक्ष इसमें पॉजिटिव योगदान दे-JDU

PATNA: मुख्यमंत्री नीतीश कुमार समाज सुधार अभियान पर हैं। सीएम की इस यात्रा पर विपक्ष सवाल उठा रहा है। विपक्षी दलों का कहना है कि मुख्यमंत्री सरकारी पैसे पर जेडीयू का प्रचार कर रहे हैं। इन्हें समाज सुधार से कोई मतलब नहीं। जेडीयू ने इस आपत्ति जताते हुए कहा है कि विपक्ष भी समाज सुधार अभियान में सकारात्मक योगदान दे।

जद(यू) के प्रदेश सचिव रंजीत कुमार झा ने कहा कि बिहार के लोकप्रिय मुख्यमंत्री नीतीश कुमार सिर्फ राज्य में हो रहें विकास के कार्यों के प्रति ही समर्पित नहीं हैं, बल्कि वह समाज सुधार के लिए भी अभियान चला  रहे हैं।उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री द्वारा घोषित इस ऐतिहासिक अभियान को बिहार की महिलायें पुरजोड़ समर्थन कर रही हैं. वे सभी लोगों को शराब, बाल विवाह तथा दहेज प्रथा से होने वाली नुकसान से अवगत करा रहे हैं। उन्होंने कहा की आज पूरा देश बिहार के शराबबंदी अभियान से प्रभावित हुआ है। शराबबंदी की बात हो या शिक्षा, चिकित्सा, रोड परिवहन, उर्जा समेत सभी क्षेत्र में नीतीश सरकार ने समाज में सकारत्मक सुधार किया है।

जेडीयू नेता ने कहा की देश के अन्य राज्य सरकारों की तुलना में नीतीश कुमार के नेतृत्व वाली बिहार सरकार ने समाज सुधारों की दिशा में अनूठी पहल की है। इस दिशा में शराबबंदी कानून समाज सुधार के लिए उठाया गया सबसे महत्वपूर्ण कदम के साथ-साथ राज्य की जनता, समाज और भविष्य के हित में है। रंजीत झा ने कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की दूरगामी सोच के तहत राज्य में लागू शराबबंदी कानून से न केवल बिहार का भविष्य बेहतर हुआ बल्कि राज्य की आने वाली पीढ़ी भी सुसंस्कृत और सुसंस्कारित होगी। उन्होंने कहा कि राज्य में लागू शराबबंदी कानून समाज सुधार के लिए अब तक उठाए गए सभी कदमों में सर्वोच्च साबित होगा।

रंजीत झा ने विपक्ष के नेताओं से भी अपील किया है की वे राज्यवासियों के हित में चलाये जाने वाली इस समाज सुधार अभियान में दलगत भावना से ऊपर उठकर सकारात्मक योगदान दें। राज्य सरकार एवं पुलिस प्रशासन की सख्ती के बावजूद कुछ स्थानों पर अवैध तरीके से शराब की तस्करी तथा बिक्री की छिटपुट सूचनाएं मिल रही है. लेकिन इस पर भी मुख्यमंत्री की द्दढ़ इच्छाशक्ति और लगातार कोशिशों से शीघ्र ही इसको भी पूरी तरह से नियंत्रण पा लिया जाएगा। उन्होंने कहा कि बिहार के बेहतर भविष्य के लिए शराबबंदी कानून सर्वाधिक सहयोगी साबित होगी. 


Suggested News