बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

जल-जीवन-हरियाली यात्रा : CM नीतीश ने सीवान को दी 324 करोड़ की योजनाओं की सौगात

जल-जीवन-हरियाली यात्रा : CM नीतीश ने सीवान को दी 324 करोड़ की योजनाओं की सौगात

SIWAN: बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार जल जीवन हरियाली यात्रा के तीसरे दिन सीवान पहुंचे। यहां उन्होंने 324 करोड़ की लागत के 354 योजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास किया। इस दौरान उन्होंने भगवानपुर हाट में एक जनसभा को संबोधित करते जलवायु परिवर्तन की गंभीरता को बताते हुए पर्यावरण संरक्षण की जरूरत बताई।

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने सीवान में 324 करोड़ की लागत से 354 योजनाओं का उद्घाटन एवं शिलान्यास किया। जागरूकता कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा कि हमने समाज के हर तबके के उत्थान के लिए काम किया। हमलोगों ने सड़क निर्माण पर विशेष काम किया।

सीएम ने कहा कि शिक्षा, स्वास्थ्य के क्षेत्र में हमने बहुत काम किया। हमने हर प्रकार से बिहार के विकास के लिए काम किया।  2020 के विधानसभा चुनाव से पहले हर घर नल का जल पहुंच जाएगा।

 उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य के क्षेत्र में बहुत काम हुआ है। हर महीने एक पीएचसी में 10 हजार से ज्यादा लोग इलाज करा रहे हैं। सीवान में  मेडिकल कॉलेज का निर्माण कराया जा रहाहै।

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा कि शराबबंदी से कभी समौझता नहीं करेंगे। हमने सात निश्चय के लक्ष्य को पूरा किया है। बड़े पैमाने पर पौधरोपण किया जा रहा है। साइकिल और पोशाक योजनाओं से स्कूलों में बच्चों की संख्या बढ़ी है।


Suggested News