बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

CM नीतीश ने अधिकारियों को दी सलाह, नदियों को आपस मे जोड़ने की संभावना तलाशें...

CM नीतीश ने अधिकारियों को दी सलाह, नदियों को आपस मे जोड़ने की संभावना तलाशें...

PATNA : मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने जल संसाधन विभाग के अधिकारियों को राज्य के छोटी-छोटी नदियों को आपस में जोड़ने की संभावना तलाशने को कहा है। ताकि प्रदेश में सिंचाई के लिए जल का संकट न हो। 

सीएम ने आज जल संसाधन विभाग की समीक्षा बैठक की। इस दौरान उन्होंने बागमती बाढ़ प्रबंधन योजना फेज 3 एवं 5 का प्रस्तुतीकरण देखा। वहीं अधिकारियों को निर्देश दिया कि प्लॉट वार सर्वे कराएं ताकि सिंचाई की अधिकतम क्षमता एवं लक्ष्य का सही आकलन किया जा सके। 

सीएम ने अधिकारियों निर्देश दिया कि टीम बनाकर सर्वे में यह आकलन करें कि किस एरिया में किस तरह का सिंचाई कराई जानी है। हर खेत तक सिंचाई के लिए पानी पहुंचाने हेतु सिंचाई क्षमता का आकलन करें। मुख्यमंत्री ने नदियों को आपस में जोड़ने की संभावनाओं को भी तलाशने को कहा। 

उन्होंने जल संसाधन विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिया कि उत्तरी बिहार में छोटी-छोटी जो नदियां हैं उन्हें आपस में जोड़ने को लेकर संभावनाओं पर विचार करें। मॉनसून में वर्षा जल का अधिक से अधिक सदुपयोग की योजना बनाएं। सिंचाई कार्य के लिए सतही जल का उपयोग अधिक से अधिक हो सके इसके लिए भी योजना बनाएं। रेन वाटर हार्वेस्टिंग का अधिक से अधिक उपयोग कर भूजल स्तर बढ़ाने के लिए कार्य करें। 

सीएम ने कहा कि परंपरागत सिंचाई क्षमता को फिर से पुनर्जीवित करने के लिए आहार पोखर का जल संचयन हेतु जल जीवन हरियाली अभियान के अंतर्गत कार्य कराए जा रहे हैं उसमें तेजी लाएं। वहीं उन्होंने कुशेश्वर स्थान में बाढ़ से सुरक्षा एवं जल निकासी के लिए सुदृढ़ीकरण कार्य को शीघ्र पूरा करने का निर्देश दिया। 


Suggested News