बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

नित नूतन बिहारःउन्नायक नीतीश कुमार पुस्तक का लोकार्पण,CM नीतीश को बताया गया कर्मयोगी और राजनीतिक संत

 नित नूतन बिहारःउन्नायक नीतीश कुमार पुस्तक का लोकार्पण,CM नीतीश को बताया गया कर्मयोगी और राजनीतिक संत

PATNA: बिहार के विधान सभा अध्यक्ष विजय चौधरी ने आज मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की जीवनी पर आधारित एक पुस्तक का लोकार्पण किया। बुधवार को पटना के ए. एन. कॉलेज के पुस्तकालय सभागार में प्रो० कामेश्वर झा द्वारा लिखित पुस्तक- "नित नूतन बिहार:उन्नायक नीतीश कुमार" का लोकार्पण  किया गया .

लोकापर्ण समारोह में बिहार विधानसभा अध्यक्ष विजय कुमार चौधरी के अलावे पूर्व मंत्री नीतीश मिश्रा, बिहार के पूर्व मुख्य सचिव व मुख्यमंत्री के प्रधान सलाहकार डॉ. अंजनी कुमार सिंह, पटना विश्वविद्यालय के पूर्व कुलपति डॉ. रास बिहारी सिंह बतौर विशिष्ट अतिथि सम्मिलित हुए।

नित नूतन बिहार:उन्नायक नीतीश कुमार नामक पुस्तक में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को एक कर्मयोगी बताया गया है. पुस्तक की प्रस्तावना में कहा गया है कि नीतीश कुमार का जीवन दर्शन पारदर्शिता, ईमानदारी, सर्वधर्म समभाव, सामाजिक समरसता, सुशासन, निर्भीकता और अंतिम पायदान पर बैठे व्यक्ति तक विकास का लाभ पहुंचाना है. वर्तमान राजनीति के गिरते माहौल में भी इन्होंने सबसे अलग अपनी राष्ट्रीय पहचान बनाई है।पुस्तक में नीतीश कुमार को राजनीतिक संत बताया गया है. बिहार के विकास को समर्पित व्यक्ति की उपलब्धियों को ढाई सौ पृष्ठों में समाहित किया गया है. यह पुस्तक 10 अध्यायों में लिखी गई है, हर अध्याय नीतीश कुमार की एक विशिष्ट पहचान स्थापित करती है.

Suggested News