बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

सीएम नीतीश पहुंचे मुंगेर, बिहार योग पीठ में परमहंस स्वामी निरंजनानंद सरस्वती से की मुलाकात

सीएम नीतीश पहुंचे मुंगेर, बिहार योग पीठ में परमहंस स्वामी निरंजनानंद सरस्वती से की मुलाकात

MUNGER: बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार जल-जीवन-हरियाली यात्रा के सातवें चरण को लेकर बुधवार की शाम मुंगेर पहुंचे।सीएम नीतीश मुंगेर स्थित प्रसिद्ध योगपीठ बिहार योग विद्यालय पहुंकर योग विद्यालय के परमाचार्य परमहंस स्वामी निरंजनानंद सरस्वती से मुलाकात की। 

सीएम नीतीश छाया समाधि जाकर योग को जन-जन तक पहुंचाने वाले परमहंस स्वामी सत्यानंद सरस्वती के चित्र को नमन किया। वहां लगे टाइम कैप्सूल का भी मुख्यमंत्री ने अवलोकन किया।

बताया जा रहा है कि मुख्यमंत्री बिहार योग विद्यालय योग पीठ के प्रधान स्वामी निरंजनानंद से मुलाकात कर योग के क्षेत्र में योगपीठ के कार्यों से अवगत हुए। उन्होंने योगाश्रम के सबसे ऊपरी तल पर जाकर उत्तरवाहिनी गंगा के साथ ही मुंगेर शहर के मनोरम दृश्य का भी अवलोकन किया।


 
 इस मौके पर योग विद्यालय द्वारा मुख्यमंत्री का स्वागत किया गया। इस दौरान राज्य सरकार के जल संसाधन मंत्री संजय झा, ग्रामीण कार्य मंत्री शैलेश कुमार, सांसद राजीव रंजन सिंह उर्फ ललन सिंह, मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव चंचल कुमार, सचिव मनीष कुमार वर्मा सहित बड़ी संख्या में योगपीठ के सन्यासी मौजूद थे।



Suggested News