बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

गुरु नानक देव महाराज के प्रकाश पर्व में शामिल हुए सीएम नीतीश कुमार, शीतल कुंड गुरुद्वारा में टेका मत्था

गुरु नानक देव महाराज के प्रकाश पर्व में शामिल हुए सीएम नीतीश कुमार, शीतल कुंड गुरुद्वारा में टेका मत्था

NALANDA : गुरु नानक देव जी महाराज के 550 वें प्रकाश पर्व के समापन के मौके पर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार आज राजगीर पहुंचे. इस मौके पर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने राजगीर स्थित शीतल कुंड गुरुद्वारा पहुँचकर मत्था टेका. उन्होंने तीन दिवसीय प्रकाश पर्व में भारी संख्या में सिख समुदाय के श्रद्धालुओं को राजगीर आने के लिए बधाई दिया. 

इसे भी पढ़े : नए वर्ष के आगमन को लेकर जिला प्रशासन की तैयारियां पूरी, राजधानी के चप्पे-चप्पे पर होगी पुलिस

साथ ही कहा की गुरु नानक देव जी महाराज ने लोगों की सेवा, नारियों को सम्मान, सबको समान अधिकार और सामाजिक बुराइयों से दूर करने का संदेश दिया है. यह अपने आप में अनूठा संदेश है. यदि हर व्यक्ति उनके संदेश को अपना लें तो पूरे दुनिया में शांति और आपसी भाईचारा बरकरार रहेगा.

इसे भी पढ़े : हेमंत कैबिनेट में फिलहाल तीन मंत्रियों ने ली शपथ, आज शाम होगी मंत्रिपरिषद की औपचारिक बैठक

 इस दौरान मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने लंगर स्थल पहुंचकर श्रद्धालुओं के साथ लंगर का प्रसाद छका और लोगों से भी प्रसाद छकने की अपील की. बताते चलें की राजगीर में गुरु नानक देव महाराज के 550 वें प्रकाश पर्व के मौके पर तीन दिवसीय कार्यक्रम का आयोजन किया गया था.

इसे भी पढ़े : अर्धसैनिक बलों के लिए खुशखबरी, साल में मिल सकती है 100 दिन की छुट्टी

 बड़ी संख्या में सिक्ख समुदाय के श्रद्धालु इस कार्यक्रम में शामिल हुए.

नालंदा से राज की रिपोर्ट 

Suggested News