बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

सीएम नीतीश कुमार ने अपने सरकारी आवास पर किया झंडोत्तोलन, तिरंगे को दी सलामी

सीएम नीतीश कुमार ने अपने सरकारी आवास पर किया झंडोत्तोलन, तिरंगे को दी सलामी

PATNA : आज पूरा देश 72वां स्वतंत्रता दिवस मना रहा है। इस अवसर पर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने अपने सरकारी आवास 1 अण्णे मार्ग पर झंडोत्तोलन किया और तिरंगे को सलामी दी। 

इस मौके पर सीएम आवास पर बड़ी संख्या में स्कूली बच्चे और अधिकारी मौजूद रहे। जिनके साथ उन्होंने तस्वीरे भी खिंचवाई।  झंडोत्तोलन के बाद सीएम गांधी मैदान में तिरंगा फहराने के लिए गांधी मैदान रवाना हो गये। जहां वे  यहां झंडा फहराने के बाद वो परेड की सलामी लेंगे। इसके बाद वहां मौजूद बिहार की जनता को संबोधित करेंगे।

राष्ट्रीय पर्व के इस मौके पर गांधी मैदान में देश प्रेमियों की भीड़ जुटने लगी है। हर साल की तरह इस साल भी यहां विभिन्न जिलों की झाकिययां निकाली जाएंगी। इस समय पूरा गांधी मैदान राष्ट्रीय गीतों से शराबोर है। लोग अपने मुख्यमंत्री का बेसब्री से इंतजार कर हैं ताकि वह यहां आएं और तिरंगे को सलामी दें।


Suggested News