बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

खगड़िया पहुंचे मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, परबत्ता के जदयू विधायक संजीव कुमार की माँ को दी श्रद्धांजली

खगड़िया पहुंचे मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, परबत्ता के जदयू विधायक संजीव कुमार की माँ को दी श्रद्धांजली

KHAGARIA : आज खगड़िया जिले के परबत्ता में सीएम नीतीश कुमार का आगमन हुआ. आपको बता दें की पिछले दिनों परबत्ता के जदयू विधायक डॉक्टर संजीव कुमार के माँ का देहांत हुआ था. इसके बाद आज मुख्यमंत्री नीतीश कुमार शोकाकुल परबत्ता विधायक डॉ संजीव कुमार को सांत्वना देने और उनकी दिवंगत माताजी को भावभीनी श्रद्धांजलि देने पहुँचे. 

इस मौके पर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, शिक्षा मंत्री विजय कुमार चौधरी, जल संसाधन मंत्री संजय झा, पंचायती राज मंत्री सम्राट चौधरी के साथ जदयू के कई दिग्गज नेताओं ने डॉक्टर संजीव की माँ को भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित किया. 

वही मुख्यमंत्री नीतीश कुमार दिवंगत बिंदु सिंह के तैल चित्र पर  पुष्पांजलि अर्पित कर स्वर्ण देवी दुर्गा मंदिर पहुंचे और मंदिर में माथा टेका. इस मौके पर खगड़िया डीएम डॉक्टर आलोक रंजन घोष, पुलिस अधीक्षक अमितेश कुमार और  भी कई अधिकारी मौजूद थे.

खगडिया से अनिश कुमार की रिपोर्ट 

Suggested News