सीएम नीतीश कुमार द्वारा तेजस्वी यादव को मुख्यमंत्री कहकर संबोधन करना उनके हताशा का परिचायक है : अरविन्द सिंह

PATNA : भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता अरविन्द कुमार सिंह ने कहा है कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने पटना के ज्ञान भवन में मत्स्य जीवी को नियुक्ति पत्र बांटने के पहले अपने उद्बोधन में उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव को मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव संबोधित करना उनके या तो हताशा का परिचायक है या वह अपने नर्वसनेस के कारण बोल दिए हैं, या उनकी मानसिक स्थिति गड़बड़ हो चुकी है।


उन्होंने कहा की कहीं पोस्टर में लल्लन सिंह को कृष्ण बनाकर और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को अर्जुन बनाना यह सब चीज से घबरा कर के अपने राष्ट्रीय अध्यक्ष के शिष्य बनने पर निराशा में तेजस्वी यादव को मुख्यमंत्री का संबोधन करना इसका घोतक है।

अरविन्द सिंह ने कहा की मुख्यमंत्री नीतीश कुमार द्वारा ज्ञान भवन में तेजस्वी यादव को मुख्यमंत्री कहकर संबोधन करना उनके हताशा का परिचायक है। बताते चलें की मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की आज जुबान फिसल गयी और उन्होंने तेजस्वी यादव को मुख्यमंत्री कहकर संबोधित कर दिया।