बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

नीतीश कुमार की 'इच्छा' का रखा जा रहा ख्याल, अब 'AKU' नहीं कहा जाएगा, मुख्यमंत्री की चिंता के बाद शिक्षा मंत्री की घोषणा

नीतीश कुमार की 'इच्छा' का रखा जा रहा ख्याल, अब 'AKU' नहीं कहा जाएगा, मुख्यमंत्री की चिंता के बाद शिक्षा मंत्री की घोषणा

PATNA: बिहार विधानसभा के दूसरे दिन आर्यभट्ट ज्ञान विश्वविद्यालय संशोधन विधेयक पेश हुआ। शिक्षा मंत्री विजय चौधरी ने इस विधेयक को पेश किया। शिक्षा मंत्री ने विधेयक पेश करने के बाद आर्यभट्ट ज्ञान विवि के बारे में सदन को अवगत कराया. इसके बाद सदन में मौजूद मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा कि हमने काफी सोच-समझकर आर्यभट्ट ज्ञान विवि नामकरण किया था। लिहाजा इसकी महत्ता बरकरार रहनी चाहिए। आर्यभट्ट कौन थे इसके बारे में जानकारी होनी चाहिए।

सीएम नीतीश की चिंता

मुख्यमंत्री ने कहा कि आज शॉट नाम का चलन बढ़ गया है। शॉट फार्म की वजह से नामकरण की महत्ता खत्म हो जाती है। उन्होंने शिक्षा मंत्री को सलाह देते हुए कहा कि आर्यभट्ट की महत्ता को बरकरार रखने के लिए जरूरी है कि बोलचाल में भी आर्यभट्ट ज्ञान विवि प्रयोग किया जाये। इस पर शिक्षा मंत्री विजय चौधरी ने सदन में कहा कि मुख्यमंत्री की इच्छा का विभाग में ख्याल रखा जा रहा है। पहले आर्यभट्ट ज्ञान विवि को शॉर्ट फार्म में AKU  बोला जाता था। विभाग की मीटिंग में भी एकेयू कहकर संबोधित किया जाता था। लेकिन अब ऐसा नहीं है।

मुख्यमंत्री की इच्छा का ख्याल रख रहा शिक्षा विभाग

शिक्षा मंत्री ने कहा कि अब मुख्यमंत्री जी की इच्छा का ख्याल रखा जा रहा है। अब आर्यभट्ट ज्ञान विश्वविद्यालय के नाम से ही चर्चा होती है। वहीं विस अध्यक्ष विजय सिन्हा ने भी आर्यभट्ट ज्ञान विश्व विद्यालय में पढ़ाई को लेकर एक सलाह दी। इस पर शिक्षा मंत्री ने कहा कि सलाह का ख्याल रखा जायेगा। 

Suggested News