बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

सीएम नीतीश ने नालंदा में मखदूम साहब के मजार पर की चादरपोशी, राज्य के अमन चैन की मांगी दुआ

सीएम नीतीश ने नालंदा में मखदूम साहब के मजार पर की चादरपोशी, राज्य के अमन चैन की मांगी दुआ

NALANDA : बिहारशरीफ के हज़रत मखदूम शेख सरफुद्दीन अहमद यहिया मनेरी के आस्ताने पर आज से 660 वां सालाना उर्स मनाया जा रहा है। इस मौके पर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार बड़ी दरगाह पहुंचे। जहां मखदूम साहब के मजार पर चादरपोशी कर बिहार के अमन चैन की दुआएं मांगी। 

इस मौके पर बड़ी दरगाह और खानकाह - ए - मोअजम्म में 4 करोड़ 57 लाख की लागत से निर्मित दो मुसाफिरखाना का मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने उद्घाटन किया। इसके अलावे मखदूम साहब के दूसरे गद्दीनशी के संग्रहित उपदेश पर लिखी गयी पुस्तक गंजे - ए - लयफ्फा का भी विमोचन किया। 

वहीँ मुख्यमंत्री ने कहा कि मखदूम साहब की ख्याति पूरे देश दुनिया में है। सलाना उर्स के मौके पर हजारों लोग इबादत करने के लिए यहां आते हैं। लोगों के ठहरने के लिए यहां दो मुसाफिरखाना का निर्माण कराया गया है ताकि यहां आने वाले जरीना को किसी तरह की कोई तकलीफ ना हो। मुख्यमंत्री के आगमन को लेकर जिले में आज सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किये गए थे। वहीँ मुख्यमंत्री के साथ कई वरीय अधिकारी भी मौके पर मौजूद थे। 

नालंदा से राज की रिपोर्ट 

Suggested News