बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

72वें स्वतंत्रता दिवस के मौके पर गांधी मैदान में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने फहराया तिरंगा

72वें स्वतंत्रता दिवस के मौके पर गांधी मैदान में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने फहराया तिरंगा

PATNA : 72वें स्वतंत्रता दिवस के मौके पर राजधानी के ऐतिहासिक गांधी मैदान में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने झंडोतोलन किया। और परेड की सलामी ली। इसके बाद वे वहां मौजूद प्रदेश की जनता को संबोधित किया। 

इस दौरान अपने सरकार की उपलब्धियों बताते हुए सीएम ने कहा कि प्रदेश में शिक्षा, रोजगार के दिशा में कई काम किए गये है। जिज्ञासा कॉल सेंटर का स्थापना किया जा रहा है। जिससे लोगों को जानकारी के साथ-साथ रोजगार के अवसर भी पैदा होंगे। 

सीएम ने कहा कि प्रदेश के हर जिले को सड़क मार्ग से जोड़ दिया गया है। उन्होंने कहा कि पुरानी जर्जर इंदिरा आवास के बदले राज्य सरकार से मुख्यमंत्री ग्रामीण आवास योजना शुरू किया जाएगा। वहीं मोटेशन की ऑनलाइन प्रक्रिया शुरु की गई है। 1 सिंतबर से सभी प्रखंड और अंचल कार्यालय को रजिस्ट्री ऑफिस से जोड़ा जायेगा। इस सुविधा के बाद लोगों को मोंटेशन के लिए प्रखंड कार्यालय का चक्कर नहीं लगाना पड़ेगा

राष्ट्रीय पर्व के इस मौके पर गांधी मैदान में देश प्रेमियों की भारी भीड़ जुटी। पूरा गांधी मैदान देश प्रेमियों से भरा हुआ है। गांधी मैदान में सुबह से लोग जुटने लगे थे। पूरा गांधी मैदान राष्ट्रीय गीतों से शराबोर है। हर साल की तरह इस साल भी स्वतंत्रता दिवस के मौके पर विभिन्न जिलों की झाकियां निकाली जाएंगी। 

सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम

स्वतंत्रता दिवस के मौके पर किसी भी प्रकार की अप्रिय घटना से निबटने की पूरी तैयारी की गई है। गांधी मैदान इलाके के साथ-साथ पूरे राजधानी में चप्पे-चप्पे पर पुलिस की नजर है। 


Suggested News