बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

मुख्य सचिव के निधन पर CM नीतीश मर्माहत, कैबिनेट मीटिंग में किया गया शोक व्यक्त, राजकीय सम्मान के साथ होगा अंतिम संस्कार

मुख्य सचिव के निधन पर CM नीतीश मर्माहत, कैबिनेट मीटिंग में किया गया शोक व्यक्त, राजकीय सम्मान के साथ होगा अंतिम संस्कार

PATNA: बिहार के मुख्य सचिव की कोरोना से मौत हो गई है। मुख्य सचिव अरूण कुमार सिंह कोरोना संक्रमित थे और राजधानी के पारस अस्पताल में भर्ती थे। मुख्य सचिव के निधन की खबर से प्रशासनिक और राजनीतिक गलियारे में शोक की लहर दौड़ गई। जिस वक्त मुख्य सचिव के निधन की खबर आई उस समय कैबिनेट की मीटिंग चल रही थी।मुख्यमंत्री को इसकी सूचना मीटिंग के समापन के समय मिली।  

 मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने मुख्य सचिव अरुण कुमार सिंह की कोरोना संक्रमण से हुई मौत पर शोक और गहरी संवेदना व्यक्त की। मुख्य सचिव के असामयिक निधन की सूचना मुख्यमंत्री को कैबिनेट की बैठक के समापन के समय मिली। कैबिनेट की बैठक में मुख्य सचिव के निधन पर शोक व्यक्त करते हुए एक मिनट का मौन रखा गया। उनका अंतिम संस्कार राजकीय सम्मान के साथ किया जाएगा।

 मुख्यमंत्री ने अपने शोक संदेश में कहा कि अरुण कुमार सिंह वर्ष 1985 बैच के बिहार कैडर के आईएएस अधिकारी थे। वे भारतीय प्रशासनिक सेवा के एक कुशल प्रशासक थे। वे एक मिलनसार व्यक्ति थे। विभिन्न पदों पर रहते हुए उन्होंने अपनी भूमिका का बेहतर निर्वहन किया था। उनके निधन से प्रशासनिक क्षेत्र में अपूरणीय क्षति हुई है। मुख्यमंत्री ने दिवंगत आत्मा की चिर शान्ति तथा उनके परिजनों को दुःख की इस घड़ी में धैर्य धारण करने की शक्ति प्रदान करने की ईश्वर से प्रार्थना की है।

Suggested News