बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

बीजेपी के खिलाफ सीएम नीतीश ने भरी हुंकार,कहा- झारखंड का सही तरीके से नहीं हो रहा विकास...राज्य की तरक्की के लिए दिए 5 मंत्र

बीजेपी के खिलाफ सीएम नीतीश ने भरी हुंकार,कहा- झारखंड का सही तरीके से नहीं हो रहा विकास...राज्य की तरक्की के लिए दिए 5 मंत्र

PATNA: रांची पहुंचे बिहार के सीएम नीतीश कुमार ने कहा कि झारखंड में भी पूर्ण शराबबंदी लागू होनी चाहिए। आज यानी शनिवार को झारखंड की राजधानी रांची में जदयू कार्यकर्ता सम्मेलन को संबोधित करते हुए बिहार के सीएम नीतीश कुमार ने कहा कि सीएनटी व एसपीटी एक्ट में छेड़छाड़ न हो, पूर्ण शराबबंदी लागू हो,क्षेत्रीय विकास की रणनीति बने, पिछड़ों व अति पिछड़ों को 27 फीसदी आरक्षण मिले और अल्पसंख्यकों के विकास पर फोकस किया जाए।

 जेडीयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष नीतीश कुमार ने पार्टी के सम्मेलन में पार्टी कार्यकर्ताओं में जोश भऱा। उन्होंने बिहार के विकास के फार्मूले को कार्यकर्ताओं के साथ साझा किया। नीतीश कुमार के साथ पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष प्रशांत किशोर, बिहार के समाज कल्याण मंत्री सह झारखंड प्रभारी रामसेवक सिंह, सांसद राजीव रंजन सिंह, प्रदेश जदयू अध्यक्ष सालखन मुर्मू व अन्य नेता मौजूद रहे

 बता दें कि जदडयू ने झारखंड में भी चुनाव लड़ने का एलान किया है।वहां पर पार्टी सभी सीटों पर अपने दम पर चुनाव लड़ने की तैयारी कर रही है।इसी कड़ी में बिहार के सीएम नीतीश कुमार आज झारखंड गए थे जहां उन्होंने चुनावी अभियान की शुरूआत की है।

Suggested News