बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

सीएम नीतीश ने गांधी मैदान में फहराया तिरंगा, मास्क लगाकर परेड की ली सलामी

सीएम नीतीश ने गांधी मैदान में फहराया तिरंगा, मास्क लगाकर परेड की ली सलामी

PATNA : आजादी के जश्न में पटनावासी डूब चुके हैं। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार शनिवार को गांधी मैदान में सुबह नौ बजे झंडोत्तोलन किया। इस दौरान वे 11 टुकड़ियों की परेड की सलामी ली। कोरोना संक्रमण के चलते इस बार सिर्फ पासधारक ही गांधी मैदान समारोह में पहुंचे। इस बार झांकियां नहीं निकलीं। स्कूल-कॉलेज बंद हैं। ऐसे में कोरोना के साये के बीच राजधानीवासी घरों में रहकर ही आजादी का पर्व मना रहे हैं।  

गांधी मैदन से स्वतंत्रता दिवस समारोह का सीधा प्रसारण फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर किया जा रहा है। twitter.com/nitishkumar, facebook.com/nitishKumarJDU, http://cm.bihar.gov.in/livetwitter.com/nitishkumar, facebook.com/nitishKumarJDU, http://cm.bihar.gov.in/live पर सीधा प्रसारण देख सकेत हैं।

गांधी मैदान में कोरोना योद्धाओं को ससम्मान बैठाने के लिए पंडाल में अलग दीर्घा का निर्माण किया गया है। कोरोना सेनानी के रूप में डॉक्टर, नर्स, लैब टेक्नीशियन, प्लाज्मा डोनर, एंबुलेंस चालक, पुलिस, सफाई कर्मी प्रशासनिक पदाधिकारी आदि को शामिल किया गया है।  वहीं बिहार विधानसभा में भी तिरंगा फहराया गया इस दौरान सभापति समेत कई गणमान्य लोग थें उपस्थित.


Suggested News