बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

CM नीतीश ने बगहा का एरियल सर्वे, वाल्मीकिनगर बराज का किया निरीक्षण...

CM नीतीश ने बगहा का एरियल सर्वे, वाल्मीकिनगर बराज का किया निरीक्षण...

पटनाः मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने आज चंपारण के पिपरा पिपरासी तटबंध तथा बगहा शहर सुरक्षात्मक कार्य का हवाई सर्वे किया। इसके साथ ही बाल्मीकि नगर गंडक बराज का भी निरीक्षण किया।

 मुख्यमंत्री ने गंडक बराज की एक से लेकर 18 फाटकों का निरीक्षण करने के साथ-साथ बराज कंट्रोल रूम का भी जायजा लिया।CM नीतीश ने  अधिकारियों को सावधानीपूर्वक कार्यों का निष्पादन करने का निर्देश दिया। मुख्यमंत्री ने गंडक बराज संचालन कार्य को तत्परता पूर्वक कराने का भी  अधिकारियों को निर्देश दिया।

 इसके बाद मुख्यमंत्री ने कंट्रोल रूम परिसर में निर्मित पेवर ब्लॉक की लगाई गई प्रदर्शनी का अवलोकन किया। उच्च गुणवत्तापूर्ण पेवर ब्लॉक कि मुख्यमंत्री ने सराहना की तथा कामगारों की हौसला अफजाई की। उन्होंने पेवर ब्लॉक का निर्माण करने वाले कामगारों से बातचीत में कहा कि सरकार लॉकडाउन में वापस लौटे मजदूरों को उनके घर में ही रोजगार मुहैया कराने हेतु हर संभव प्रयास कर रही है।

इसके पहले सीएम नीतीश ने दरभंगा का बाढ़ग्रस्त इलाके का हवाई सर्वे किया था ।मुख्यमंत्री ने हवाई सर्वेक्षण के बाद बाढ़ राहत केंद्र का भी विजिट किया और लोगों से बातचीत की थी।दरभंगा के बाद मुख्यमंत्री और आज बगला का एरियल सर्वे किया और बाल्मिकी नगर बराज का निरीक्षण किया।

Suggested News