बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

सीएम नीतीश ने किया चंदापुरी द्वारा लिखित कविता संग्रह ‘दीप-प्रभा’ के द्वितीय संस्करण का विमोचन

सीएम नीतीश ने किया चंदापुरी द्वारा लिखित कविता संग्रह ‘दीप-प्रभा’ के द्वितीय संस्करण का विमोचन

PATNA : विधान परिषद स्थित सीएम चैंबर में बुधवार को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने दीप-प्रभा पुस्तक के द्वितीय संस्करण का विमोचन किया। ‘दीप-प्रभा’ राम लखन सिन्हा ‘चन्दापुरी’ की कविताओं का संग्रह है। चन्दापुरी की कविता संग्रह 1947 में पहली बार प्रकाशित हुई थी।

दीप-प्रभा के प्रकाशक इन्द्र कुमार सिंह चन्दापुरी ने कहा कि प्रस्तुत पुस्तक की एक मूल प्रति पटना जिला के बसुहार गांव स्थित अरुणोदय पुस्तकालय से प्राप्त हुई थी। चन्दापुरी ने कहा कि प्रख्यात स्वतंत्रता सेनानी और पिछड़ा वर्ग आंदोलन के सूत्रधार आरएल चन्दापुरी की कलम से रचित दीप-प्रभा का द्वितीय संस्करण का प्रकाशन करने में उन्हें काफी खुशी हुई है।

बता दें कि आरएल चंदापुरी ने समाज सुधारक के रुप में पूरे देश में पिछड़ा वर्ग आंदोलन को खड़ा किया था। 

Suggested News