बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

CM नीतीश बोले- आप हमें जीत दिलाइए...चुनाव बाद हम आपके बीच हाजिर होंगे...

CM नीतीश बोले- आप हमें जीत दिलाइए...चुनाव बाद हम आपके बीच हाजिर होंगे...

PATNA: बिहार में चुनाव प्रचार का जोर चल रहा है।जेडीयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष नीतीश कुमार आज पांच चुनावी सभा को संबोधित करेंगे। नीतीश कुमार की पहली सभा खगड़िया के परबत्ता विधानसभा क्षेत्र के जमालपुर में आयोजित थी।नीतीश कुमार ने विरोधियों पर अटैक करते हुए कहा कि जीविका समूह क्या चीज थी उन्हें पता भी था? उनलोगों ने कुछ नहीं किया। हमलोगों ने जीविका समूह बनाया उसे केंद्र ने अपनाया और आजीविका समूह बनाया।उस समय केंद्र में यूपीए की सरकार थी उसने ही हमारे प्रोजेक्ट को अपनाया। हमने महिलाओं को आगे बढ़ाया,विश्व बैंक से कर्ज लेकर हमने जीविका समूह को स्वयं सहायता समूह के माध्यम से आर्थिक मदद की।उनलोगों ने महिलाओं के उत्थान के बारे में कोई काम की नहीं। हमने सोंचा कि जब तक महिलायें आगे नहीं आयेंगी तो समाज आगे नहीं बढ़ सकता।

चुनावी जनसभा को संबोधित करते हुए नीतीश कुमार ने कहा,आपने जब हमें काम करने का मौका दिया तो हमने सेवा किया। लेकिन कुछ लोगों को सेवा का मकसद नहीं वे ही लंबी-लंबी बातें कर रहे। हम तो न्याय के साथ विकास की बात करते हैं। इसका मतलब है कि सबका विकास,हर क्षेत्र का विकास मकसद है। समाज के हर तबके का उत्थान किया है।जो लोग किनारे पर थे उनको मुख्य धारा से जोड़ने की विशेष पहल की। जब हमें काम करने का मौका मिला तो महिलाओं को पचास फीसदी आरक्षण दिया।


नीतीश कुमार ने पूछा जिनको पंद्रह साल काम करने का मौका मिला उन्होंने महिलाओं के लिए क्या क्या....जब जेल जा रहे थे तो अपनी पत्नी को गद्दी पर बिठा दिया। आज अगर बिहार का विकास हो रहा उसमें महिलाओं का काफी योगदान है।नीतीश कुमार ने कहा कि हमलोगों ने कितने शिक्षकों का नियोजन किया है। हर तरह से काम किया है। नीतीश कुमार ने जनसभा को संबोधित करते हुए कहा पहले शाम होते लोग घर से बाहर नहीं निकलता था। आज क्या स्थिति है,कहीं कोई भय नहीं है। पहले सिर्फ नरसंहार होते थे आज सब जगह शांति है।

CM नीतीश ने तेजस्वी पर अटैक करते हुए कहा... कौन क्या बोल रहा है,हम इतने लोगों को नौकरी लगायेंगे यह सब बोगस बात है...।जो बोल रहा बोलने दीजिए आप लोगों को  भ्रमित कर रहा है। हमने 6 लाख से ज्यादा लोगों को नौकरी दी।पंद्रह राज किया इन लोगों ने बिहार-झारखंड मिलाकर 95 हजार लोगों को नौकरी दी। वे किस कारण से अंदर गए थे,यह तो आपलोगों को पता होगा ही।

Suggested News