बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

अरुण जेटली के निधन पर सीएम नीतीश मर्माहत, बिहार में दो दिनों की राजकीय शोक की घोषणा की

अरुण जेटली के निधन पर सीएम नीतीश मर्माहत, बिहार में दो दिनों की राजकीय शोक की घोषणा की

PATNA:  बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने पूर्व केंद्रीय मंत्री अरुण जेटली के निधन पर गहरी शोक संवेदना व्यक्त की है। अरुण जेटली के निधन पर बिहार सरकार ने दो दिनों की राजकीय शोक की घोणणा की है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि अरुण जेटली विलक्षण प्रतिभा के धनी थे। वे एक उत्कृष्ट न्यायविद भी थे। उन्होंने भारत सरकार में कई महत्वपूर्ण मंत्रालयों की जिम्मेदारियों का कुशलतापूर्वक निर्वहन किया।

सीएम नीतीश ने कहा कि उन्होंने उच्च राजनीतिक मूल्यों एवं आदर्शों की बदौलत सार्वजनिक जीवन में उच्च शिखर को प्राप्त किया। उन्होंने अपने व्यक्तित्व की बदौलत राजनीतिक सीमाओं के परे सभी विचारधारा के राजनीतिक दलों का आदर एवं सम्मान प्राप्त किया।

सीएम नीतीश ने कहा कि कहा कि अरुण जेटली जी से मेरा व्यक्तिगत संबंध था, उनके निधन से मैं काफी मर्माहत हूं। अरुण जेटली जी का निधन देश के लिए एक अपूरणीय क्षति है, जिसे कभी भरा नहीं जा सकता , उनकी कमी हमेशा खलेगी।

Suggested News