बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

बांका जिले के पुरातात्विक स्थल का सीएम नीतीश ने किया निरीक्षण, कहा इलाके को किया जायेगा विकसित

बांका जिले के पुरातात्विक स्थल का सीएम नीतीश ने किया निरीक्षण, कहा इलाके को किया जायेगा विकसित

BANKA : मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने आज बांका जिले के अमरपुर प्रखंड के ग्राम पंचायत भदरिया स्थित चांदन नदी के तट पर अवस्थित पुरातात्विक स्थल का परिभ्रमण किया. निरीक्षण के क्रम में मुख्यमंत्री ने चांदन नदी के पुराने चैनल का मुआयना कर नदी के पानी के फ्लो को पुराने चैनल से डायवर्ट करने हेतु अधिकारियों को निर्देश दिया. 

ताकि आर्कियोलॉजीकल एरिया का ठीक ढंग से खुदाई किया जा सके.निरीक्षण से पूर्व मुख्यमंत्री ने इस पुरातात्विक स्थल से प्राप्त मृदभांड एवंअन्य पुरातात्विक अवशेषों का अवलोकन किया. पुरातात्विक स्थल के समीप बने हेलीपैड पर जिला प्रशासन द्वारा मुख्यमंत्री को गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया. 

स्थानीय जनप्रतिनिधियों, नेताओं एवं जिलाधिकारी बांका सुहर्ष भगत ने पुष्पगुच्छ भेंटकर मुख्यमंत्री का अभिनंदन किया. जिलाधिकारी ने मुख्यमंत्री को अंगवस्त्र एवं स्मृति चिन्ह भेंट कर उन्हें सम्मानित किया. 

कुमार गौतम की रिपोर्ट 

Suggested News