बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

सीएम नीतीश कुमार पहुंचे राजगीर, गुरु गोविन्द सिंह महाराज के प्रकाश पर्व में शामिल हुए

 सीएम नीतीश कुमार पहुंचे राजगीर, गुरु गोविन्द सिंह महाराज के प्रकाश पर्व में शामिल हुए

NALANDA : 2021 में सिख समुदाय के दसवें गुरु गुरु गोविंद सिंह महाराज का 354 वां प्रकाश पर्व मनाया जा रहा है. इसके मद्देनजर देश भर के गुरुद्वारों में समारोह का आयोजन किया जा रहा है. इसी कड़ी में राजगीर के गुरुनानक कुंड व गुरुद्वारा में आयोजित प्रकाश पर्व के समापन के मौके पर  मुख्यमंत्री नीतीश कुमार राजगीर पहुंचे.  जहां उन्होंने  गुरुद्वारा में मत्था टेका. 

इस मौके पर उन्होंने गुरुद्वारा कमिटी के सदस्यों के साथ लंगर का प्रसाद भी छका. इस मौके पर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा कि जब गुरु नानक साहब राजगीर आए थे तो यहां के लोगों ने उनसे आग्रह किया था कि यहां आसपास में सिर्फ गर्म कुंड का झरना है. अगर आपकी कृपा हो जाए तो यहां एक शीतल जल का भी कुंड हो जाए. 

ऐसी मान्यता है कि गुरु नानक देव ने पहाड़ पर अपने पैर की एड़ी के ठोकर से यहां शीतल कुंड का निर्माण कराया था जो आज भी मौजूद है. मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने गुरुद्वारा व अन्य मूलभूत सुविधाओं के निर्माण कार्य का जायजा लिया. साथ ही उन्होंने अगले साल प्रकाश पर्व के पूर्व निर्माण कर लेने की अपील लोगों से की. 

नालंदा से राज की रिपोर्ट...


 

Suggested News