बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

सीएम नीतीश, राबड़ी देवी, जीतन राम मांझी, जगदानंद सिंह ने अपने कार्यालय और घर में फहराया तिरंगा

सीएम नीतीश, राबड़ी देवी, जीतन राम मांझी, जगदानंद सिंह ने अपने कार्यालय और घर में फहराया तिरंगा

PATNA : देश भर में स्वतंत्रता दिवस पर आजादी का अमृत  महोत्सव मनाया जा रहा है। इस अवसर पर पटना में भी लोगों के बीच गजब का उत्साह नजर आ रहा है। आज स्वतंत्र दिवस पर बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने गांधी मैदान में राजकीय समारोह में जाने से पहले आवास पर झंडोतोलन किया दूसरी तरफ पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी ने भी अपने आवास पर तिरंगे का ध्वजारोहण किया। इस दौरान डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव सहित कई नेता भी राबड़ी आवास में मौजूद रहे।

 

 पूर्व मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी ने भी अपने आवास पर आज तिरंगा फहराया। वहीं राजद कार्यालय में पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष तिरंगा फहराने के लिए मौजूद रहे। इस दौरान सभी नेताओं ने देश की आजादी के लिए शहीद हुए स्वतंत्रता सेनानियों को याद किया तथा हिंदुस्तान तथा बिहार वासियों को स्वतंत्र दिवस की शुभकामनाएं दी।

Suggested News