बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

तेजस्वी पर भड़के CM नीतीश ,बिहार में रहता नहीं और फाल्तू बात सोशल मीडिया में लिखते रहता है,जीविका दीदीयों के बारे में A B C D पता है?

तेजस्वी पर भड़के CM नीतीश ,बिहार में रहता नहीं और फाल्तू बात सोशल मीडिया में लिखते रहता है,जीविका दीदीयों के बारे में A B C D पता है?

PATNA: मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने आज स्वास्थ्य विभाग की कई योजनाओं का शुभारंभ किया। संवाद में आयोजित कार्यक्रम में सीएम नीतीश ने ई-संजीवनी, अश्विन, 102 एम्बुलेंस ट्रैकिंग सिस्टम और वांडर ऐप का शुभारंभ किया।इसके अलावे मुख्यमंत्री की मौजूदगी में जीविका दीदी की रसोई का एमओयू साइन किया गया। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने अपने संबोधन में बिना नाम लिये तेजस्वी यादव पर हमला बोला। उन्होंने कहा कि जीविका दीदीयों को समृद्ध कर रहे लेकिन कुछ लोग इन्हें भी भड़का रहे हैं। सोशल मीडिया पर कुछ-कुछ लिखकर भड़काया जा रहा है। लेकिन जो लोग भड़का रहे उनको ए.बी.सी.डी पता है क्या ? हमलोगों ने स्वयं सहायता समूह बनाया और नामकरण जीविका किया। हमारे नाम का केंद्र सरकार ने अपनाया और नाम दिया आजीविका।

तेजस्वी पर बोला हमला

तेजस्वी यादव पर सीधा हमला बोलते हुए नीतीश कुमार ने कहा कि कुछ लोग रहता नहीं बिहार में लेकिन सोशल मीडिया पर कुछ-कुछ लिखते रहता है। उनको कुछ जानकारी है नहीं लेकिन उल्टा-पुल्टा लिखते रहना है।

शहरी क्षेत्र में 20 मिनट में भेजेंगे एंबुलेंस

स्वास्थ्य विभाग के मंत्री मंगल पांडेय ने कहा कि सीएम नीतीश ने जो जिम्मेदारी दी है उसे मैं पूरा कर रहा हूं। स्वास्थ्य क्षेत्र में लगातार काम किये जा रहे हैं. पीएमसीएच को नये सिरे से विस्तारित किया जा रहा है। पीएचसी से लेकर जिला स्तर और राज्य स्तर के अस्पतालों में व्यवस्था को सुदृद्ध किया जा रहा है। सीएम नीतीश कुमार का स्पष्ट निर्देश है कि स्वास्थ्य क्षेत्र के लिए पैसे की कोई कमी नहीं होगी। मंगल पांडेय ने कहा कि हमारा लक्ष्य है कि शहरी क्षेत्र में 20 मिनट में और ग्रामीण क्षेत्र में 35 मिनट में एंबुलेंस पहुंचाने का लक्ष्य है। एक वित्तीय वर्ष में यह काम पूरा करेंगे। एक हजार एंबुलेंस का और भी इंतजाम किया जाएगा।

सीएम नीतीश का लालू-राबड़ी सरकार पर तंज

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सीएम नीतीश ने कहा कि जब से हमें काम करने का मौका मिला है तभी से स्वास्थ्य के क्षेत्र में काम  शुरू किया। आज पीएचसी से लेकर राज्य के अस्पताल को सुदृढ़ किया गया है। पहले क्या स्थिति थी यह कहने की जरूरत नहीं। 2006 में सबसे पहले हमलोगों ने इसकी समीक्षा कराई कि पीएचसी में कितने मरीज इलाज के लिए जाते हैं? सर्वे किया गया तो पता चला कि एक दिन में एक पीएचसी में औसतन प्रति दिन एक मरीज ही अस्पताल जाता था। किसी-किसी दिन 2 मरीज अस्पताल जाते थे। सीएम नीतीश कुमार बिना नाम लिये लालू-राबड़ी राज के बहाने तेजस्वी पर हमला बोला। उन्होंने कहा कि आज तो कुछ लोग कुछ-कुछ बोलते रहते हैं। आज सोशल मीडिया का जमाना है इसलिए कुछ-कुछ लिखते रहना है। लेकिन पहले क्या स्थिति थी आज क्या स्थिति है यह बताना जरूरी है। हम हमेशा इसका उल्लेख करते हैं। 

ग्रामीण विकास विभाग के सचिव को अभी नहीं छोड़ेंगे

ग्रामीण विकास विभाग के सचिव अरविंद चौधरी के बारे में सीएम नीतीश ने कहा कि इन्होंने पंद्रह सालों से जीविका दीदीयों के बारे में काम कर रहे हैं। हम इनको अभी नहीं छोड़ेंगे,लक्ष्य प्राप्ति के बाद ही इनको हम यहां से जाने देंगे।


Suggested News