VALMIKINAGAR : वाल्मीकिनगर में जदयू के पक्ष में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने एक चुनावी सभा को संबोधित किया। सीएम नीताश ने कहा की सूबे के सभी स्कुलों में गांधी के सात उपदेशों को दर्शाया जायेगा जिससे उनके मार्गदर्शन पर चलने की लोग कोशिश करेंगे। उन्होंने लालू परिवार पर चुटकी लेते हुए कहा कि बिना मेहनत के धन कमाने को गांधी जी ने पाप बताया है।उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि अपनी करनी से फंसे अब कहते हैं फंसा दिया।
रैली को संबोधित करते हुए सीएम नीतीश ने कहा की हम आपके बीच हमेशा आते रहे हैं। चम्पारण के प्रति मन मे श्रद्धा है। चम्पारण की एक एक समस्या से वाकिफ हुं। बिहार में कानून का राज हमने शुरू किया।
सीएम ने कहा कि मेरा संकल्प है न्याय के साथ विकास। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार में रहते थारुओं को ST का दर्जा उन्होंने दिलवाया है। सीएम ने कहा कि नौरंगिया गोलीकांड से मैं दुखी हुआ था,जो संभव हो सका गोलीकांड में कार्रवाई किया। अल्पसंख्यक समाज के लिए बहुत काम किया। मदरसा के शिक्षकों को हमारी सरकार ने मदद दिया है ।