बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

समाज सुधार अभियान के तहत सीएम नीतीश पहुंचे पूर्णिया, शराबबंदी, दहेज़मुक्ति और बाल विवाह पर रोक के लिए लोगों को किया जागरूक

समाज सुधार अभियान के तहत सीएम नीतीश पहुंचे पूर्णिया, शराबबंदी, दहेज़मुक्ति और बाल विवाह पर रोक के लिए लोगों को किया जागरूक

PURNEA : बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार आज प्रमंडलस्तरीय नशा मुक्ति अभियान, बाल विवाह और दहेज प्रथा की कुरीतियों के खिलाफ पूर्णिया के इंदिरा गांधी स्टेडियम में जीविका दीदियों को संबोधित किया। इस मौके पर पूर्णिया, अररिया ,किशनगंज और कटिहार के जीविका दीदियों ने अपने विचार साझा किए। 

इस अवसर पर उपमुख्यमंत्री तारकेश्वर प्रसाद, भूमि सुधार मंत्री रामसूरत राय, मद्य निषेध मंत्री सुनील कुमार सहित आधा दर्जन विधायक उपस्थित थे। मौके पर जीविका दीदी को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा की नशा मुक्ति अभियान से बिहार में बड़ा बदलाव आया है। अब सड़क हादसे कम हो रहे हैं। वही शराब से मरने वाले लोगों की संख्या में भी कमी आई है। 

मुख्यमंत्री ने कहा कि बाल विवाह और दहेज प्रथा जैसी सामाजिक कुरीति से हम सब को लड़ना है। इस दिशा में लोग आगे बढ़े हैं। उन्होंने कहा कि इस अभियान का हिस्सा कल खत्म हो जाएगा। लेकिन अभियान निरंतर जारी रहेगा। समाज के सभी वर्गों के लोगों को नशा के खिलाफ आगे आकर पहल करने की मुख्यमंत्री ने बात कही।

पूर्णिया से तहजीब की रिपोर्ट 

Suggested News