बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

नीतीश कुमार पहुंचे राजगीर, विश्व शांति स्तूप के 49 वें वार्षिकोत्सव समारोह में हुए शामिल

नीतीश कुमार पहुंचे राजगीर, विश्व शांति स्तूप के 49 वें वार्षिकोत्सव समारोह में हुए शामिल

NALANDA: राजगीर के रत्नागिरि पर स्थित विश्व शांति स्तूप के 49 वें वार्षिकोत्सव समारोह में हिस्सा लेने आज बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार राजगीर पहुँचे। जहाँ उन्होंने ने पूजा अर्चना के बाद वार्षिकोत्सव समारोह में हिस्सा लेने आए चीन, जापान सहित अन्य देशों के बौद्ध पर्यटकों को संबोधित करते हुए कहा कि भगवान बुद्ध की राह पर चलने से ही विश्व में शांति कायम रहेगी। राजगीर का विश्व शांति स्तूप शांति व मैत्री का प्रतीक है. भारत व जापान ने मिलकर इसे शांति की स्थापना के लिए बनवाया था. यह विश्व में शांति की मिसाल कायम करता है.


उन्होंने कहा कि महात्मा गांधी ने सत्याग्रह आंदोलन विश्व में सत्य व शांति के लिए किया गया. महाभिक्षु निशिदात्सु फूजी गुरुजी ने भगवान बुद्ध के बताये गये रास्ते पर चलकर शांति के लिए स्तूप बनवाया। इस मौके पर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, पर्यटन मंत्री प्रमोद कुमार और ग्रामीण कार्य मंत्री श्रवण कुमार को विश्व शांति स्तूप के पुजारी टी ओको नोगीकी ने मोमेंटो देकर सम्मानित किया। इस मौके पर जापान के सीजीसी कंपनी के अध्यक्ष ए होरियूची, विश्व शांति स्तूप के पुजारी टी ओको नोगीकी, बुद्ध सोसायटी की श्वेता महारथी ने  डीएम डॉ. त्यागराजन एस मोहन राम, एसपी  आयोजन समिति के सदस्य डॉ. जर्नादन उपाध्याय मौजूद थे.

Suggested News