बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

नालंदा जिला जदयू अध्यक्ष सियाशरण ठाकुर के पैतृक गाँव पहुंचे सीएम नीतीश, असामयिक निधन पर जताया गहरा शोक

नालंदा जिला जदयू अध्यक्ष सियाशरण ठाकुर के पैतृक गाँव पहुंचे सीएम नीतीश, असामयिक निधन पर जताया गहरा शोक

NALANDA : जदयू के कद्दावर नेता और जिले के अध्यक्ष का पद के चार बार कमान संभालने वाले सियाशरण ठाकुर के असामयिक निधन से जिले के कार्यकर्ताओं और नेताओं में शोक की लहर दौड़ गई है। उनके निधन की खबर मिलते ही मुख्यमंत्री नीतीश कुमार एकंगरसराय प्रखंड के छोटकी धावा गांव पहुंचे। जहां उन्होंने उनके पार्थिव शरीर पर श्रद्धासुमन अर्पित कर परिवार के सदस्य से मिलकर संवेदना व्यक्त किया।

 

इस मौके पर उन्होंने कहा कि सियाशरण ठाकुर गहरे रूप से पार्टी से जुड़े हुए थे। पार्टी के कार्यों में उनकी गहरी दिलचस्पी थी। वे पार्टी द्वारा दिए गए कार्यों को बहुत ही जिम्मेदारी एवं लगन से करते थे। कल हम जब माता की पुण्यतिथि पर कल्याणबीघा गए थे तो उनसे मुलाकात और बातचीत हुई थी। उनके निधन के समाचार से मुझे व्यक्तिगत रूप से काफी दु:ख पहुंचा है। 

मुख्यमंत्री ने कहा की वे अपने क्षेत्र में लोगों के बीच काफी लोकप्रिय थे। सामाजिक कार्यों में उनकी गहरी अभिरुचि थी। उनके निधन से पार्टी  के साथ-साथ सामाजिक एवं राजनीतिक क्षेत्र में अपूरणीय क्षति हुई है।  

उन्होंने कहा कि दिवंगत आत्मा की चिर शांति तथा उनके परिजनों को दु:ख की इस घड़ी में धैर्य धारण करने की शक्ति प्रदान करने की ईश्वर से प्रार्थना करता हूं। इस मौके पर मंत्री श्रवण कुमार ,सांसद कौशलेंद्र कुमार, पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव ई सुनील कुमार, इस्लामपुर विधायक राकेश रौशन समेत अन्य विद्यायक और नेता उनके घर पहुंच कर श्रद्धासुमन अर्पित कर परिवार के सदस्यों को सांत्वना दिए।

नालंदा से राज की रिपोर्ट 

Suggested News