LATEST NEWS

बिहार को विशेष राज्य का दर्जा नहीं मिलने पर सीएम नीतीश ने भाजपा को याद दिलाई पुरानी बातें, मोदी के बजट से कितनी पूरी हुई आस...जानिए....

बिहार को विशेष राज्य का दर्जा नहीं मिलने पर सीएम नीतीश ने भाजपा को याद दिलाई पुरानी बातें, मोदी के बजट से कितनी पूरी हुई आस...जानिए....

PATNA: लोकसभा में वित्तमंत्री निर्मला सीतारमण ने आज केंद्रीय बजट 2024-25 प्रस्तुत किया। सीतारमण लगातार 7वीं बार बजट प्रस्तुत करने वाली वह पहली वित्तमंत्री भी बन गयी हैं। वहीं बजट में इस बार भी बिहार को विशेष राज्य का दर्जा नहीं मिला। वहीं इसको लेकर बिहार की सियासत गरमा गई है। विपक्ष का कहना है कि मोदी सरकार ने बिहार को झुनझुना पकड़ा दिया है। वहीं बजट को लेकर सीएम नीतीश की प्रतिक्रिया सामने आई है। सीएम नीतीश ने बिहार के विशेष दर्जे की मांग को लेकर भी बड़ी बात कही है। उन्होंने कहा कि केंद्र बिहार को विशेष पैकेज देना शुरु कर दी है। इससे बिहार का विकास होगा। 

बजट को लेकर जब सीएम नीतीश से सवाल किया गया तो उन्होंने कहा कि, आप तो जानते ही हैं, हमलोग तो बिहार को विशेष राज्य का दर्जा दिलाने के लिए बहुत पहले से आंदोलन चल रहे हैं। सीएम नीतीश ने विपक्ष पर हमला बोलते हुए कहा कि आज जो लोग इतना बोल रहे हैं, जब केंद्र में उनकी पार्टी थी तो कहां थे। विपक्ष का लोग बिना मतलब का विरोध कर रहा है।  

सीएम नीतीश ने कहा कि, हम तो 2010 के बाद ही शुरु किए थे आंदोलन पटना दिल्ली में कितना आंदोलन किए। हमलोग काम कर रहे थे जितना काम करवाए उसको देखने के लिए लोग आते थे, लेकिन 2014 के बाद वो लोग अलग हट गए तो नहीं कराए, कितना भी कोशिश किए तो काम नहीं किए। लेकिन हम बोल रहे थे।

उन्होंने कहा कि, हमलोग विशेष राज्य के दर्जा के लिए बोल रहे थे और अगर विशेष राज्य का दर्जा नहीं (बहुत लोगों का था कि बंद हो गया है) तो सहायता के लिए, बिहार के विकास के लिए मदद होना चाहिए। तो वो तो होना शुरू हो ही गया है ना। हम इसके लिए लगातार बोलते रहे, हम बोल दिए थे विशेष राज्य का दर्जा दीजिए या विशेष अधिकार के लिए मदद दीजिए। बिहार को आगे बढ़ाने के लिए बहुत जरुरी है। हम खुश हैं, मदद करना शुरु कर दिए हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि, आज केंद्र में बिहार के लिए बहुत कुछ करने का घोषणा किया गया है। 

पटना से रंजन की रिपोर्ट

Editor's Picks