बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

मुकेश सहनी पर सीएम नीतीश का बड़ा एक्शन, मंत्री से होंगे बर्खास्त, मुख्यमंत्री ने राज्यपाल को लिखा पत्र

मुकेश सहनी पर सीएम नीतीश  का बड़ा एक्शन, मंत्री से होंगे बर्खास्त, मुख्यमंत्री ने राज्यपाल को लिखा पत्र

पटना. बड़ी खबर बिहार सीएमओ से आ रही है। नीतीश सरकार में मंत्री रहे मुकेश सहनी हटाए जाएंगे। इसके लिए सीएम नीतीश ने राज्यपाल को चिट्ठी लिखी है। मुकेश सहनी के तीन विधायक भाजपा में शामिल होने के बाद से ही उन्हें मत्री पद से हटाने की अटकलें चल रही थी। नीतीश चाह रहे थे कि मुकेश सहनी स्वयं इस्तीफा दे दें, लेकिन मुकेश सहनी द्वारा इस्तीफा नहीं देने पर नीतीश सरकार ने बर्खास्त का फैसला लिया है। इसके लिए सीएम नीतीश ने राज्यपाल को पत्र लिखा है। मुकेश सहनी नीतीश सरकार में पशुपाल एवं मत्स्य मंत्रालय के मंत्री हैं।

वहीं इससे पहले बाजपा प्रदेश अध्यक्ष संजय जायसवाल ने भी रविवार को उन्हें बड़ी चेतावनी दी थी, उन्होंने मत्स्य मंत्रालय के एक आदेश को लेकर मुकेश सहनी को चेताया था कि वे इस आदेश को वापस ले लें नहीं तो उन पर कार्रवाई होगी। वहीं रविवाक को ही शाम होते-होते सीएम नीतीश ने मुकेश सहनी को बर्खास्त करने के लिए राज्यपाल को पत्र लिख दिया है।

यूपी चुनाव में भाजपा के खिलाफ चुनाव प्रचार करने की वजह से मुकेश सहनी और भाजपा में तकरार चल रहा था। इसी बीच बिहार में एमएलसी चुनाव में एनडीए से मुकेश सहनी को एक भी सीट नहीं मिलने से नाराज मुकेश सहनी ने कई सीटों पर अपने प्रत्याशी उतार दिये थे। इससे दोनों दलों के बीच तानातनी और भी बढ़ गयी थी। इस तानानी के बीच ही मुजफ्फरपुर की बोचहां विधानसभा सीट पर उप चुनाव में भजापा ने अपने प्रत्याशी उतार दिये। इस सीट पर मुकेश सहनी ने पहले ही चुनाव लड़ने का ऐलान कर दिया था। यह सीट मुकेश सहनी की पार्टी कोटे से ही खाली हुई थी। अब सीएम नीतीश ने मुकेश सहनी को मंत्री पद से बर्खास्त करने के लिए राज्यपाल को पत्र लिखा है।


Suggested News