बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

CM नीतीश का जनता दरबारः पुलिस के खिलाफ शिकायतों का अंबार, मुख्यमंत्री पीड़ितों को DGP के पास भेज रहे

CM नीतीश का जनता दरबारः पुलिस के खिलाफ शिकायतों का अंबार, मुख्यमंत्री पीड़ितों को DGP के पास भेज रहे

PATNA: मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का जनता दरबार शुरू है। सितंबर महीने के पहले सोमवार को सीएम नीतीश गृह विभाग, राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग, मद्य निषेध उत्पाद एवं निबंधन विभाग, निगरानी, खान भूतत्व और सामान्य प्रशासन विभाग से जुड़ी शिकायतों को सुन रहे हैं। सबसे अधिक मामले भूमि और पुलिस के आ रहे हैं। 

एक महिला मुखिया ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से शिकायत की। महिला मुखिया का कहना था कि उनके पति की हत्या कर दी गई। थानेदार आरोपी को खुल्लमखुल्ला बचा रहा है। अभियुक्त की गिरफ्तारी भी हुई और 17 दिनों में बेल मिल गया। अब वह शख्स धमकी दे रहा है। 

इस मुख्यमंत्री ने महिला मुखिया को डीजीपी के पास भेज दिया।मुंगेर से आये एक शख्स ने कहा कि अपराधियों के आतंक से परेशान हैं। हमने दुकान लूट करने वालों पर केस किया तो बदमाशों ने दो बार गोली चला दी। सीआईडी में केस चल रहा है। बेटे को पीटा गया। एडीजी सीआईडी से गुहार लगाये तब जाकर जान बची। हमें न्याय चाहिए। मुख्यमंत्री ने पीड़ित शख्स को डीजीपी के पास भेज दिया। 


Suggested News