बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

CM नीतीश का जनता दरबारः हुजूर.... भू-माफिया और अंचलाधिकारी मिले हुए हैं, न्याय दीजिए

CM नीतीश का जनता दरबारः हुजूर.... भू-माफिया और अंचलाधिकारी मिले हुए हैं, न्याय दीजिए

PATNA:  मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का जनता दरबार शुरू हो गया है। जून महीने में पहली सोमवार को जनता के दरबार में सीएम शामिल हो रहे हैं। वे फरियादियों की शिकायत सुन अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दे रहे। मुख्यमंत्री के जनता दरबार में राजस्व एवं भूमि सुधार के कई मामले सामने आये हैं। नीतीश कुमार शिकायत सुनकर फरियादियों को अफसर के पास भेज रहे हैं।

भू माफियाओं का आतंक 

एक फरियादी ने सीएम नीतीश ने कहा कि हुजूर दाखिलखारिज में भारी गड़बड़ी की जा रही है। अंचलाधिकारी भूमाफियाओं से मिलकर दाखिल खारिज आवेदन खारिज कर रहे हैं। बता दें, आज के जनता दरबार में अधिकांश मामले जमीन से जुड़े हुए आ रहे हैं। अंचल स्तर से हो रही गड़बड़ी की शिकायत लेकर फरियादी मुख्यमंत्री के पास पहुंच रहे। कई फरियादियों ने सीएम नीतीश से कहा कि स्थानीय थाना और अंचल जमीन से जुड़े मामलों में न्याय नहीं मिल रहा। 


Suggested News